Bihar Politics live: राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार और तेजस्वी, 160 विधायकों के समर्थन का दावा,कल ले सकते है शपथ

Bihar Politics Live

Bihar Politics live: बिहार की राजनीति में हलचल काफी तेज गति से हो रही है। कार्यकारी सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल फागु चौहान से मिलने के लिए गए थे और साथ में राजद नेता तेजस्वी यादव भी थे। उन्होंने मुलाकात के दौरान 160 विधायकों का समर्थन पत्र सोंपा हैं। सुत्रो के मुताबिक राज्यपाल फागु चौहन कल नीतीश कुमार को शपथ दिलावा सकते है।वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव से नीतीश कुमार ने कहा है कि वो 2017 में जो हुआ उसे भूल जाएं और  हम सब मिलकर एक नया अध्याय शुरू करते हैं।

Bihar Politics live: नीतिश कुमार ने इस्तीफा देने का बाद पत्रकारों से कहा कि “सभी सांसद और विधायक इस बात पर सहमत हुए कि हमें NDA छोड़ देना चाहिए। इसके तुरंत बाद मैंने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।”

Bihar Politics live: वहीं केद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार 2020 का चुनाव नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जीते थे या नहीं ? जब नरेंद्र मोदी के नाम पर जीते थे तो आज बिहार के लोगों के समर्थन का अपमान किया है… ये क्या बात है? अगर आपको भाजपा परेशान कर रही थी तो 2 साल से रूके हुए क्यों थे।

Bihar Politics live: वहीं केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आर. के. सिंह ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि ये हमारे राज्य का दुर्भाग्य है, 15 साल राजद की सरकार रही, वे (जदयू) पहले भी राजद के साथ गए थे फिर वापस आए, अब फिर से उनके साथ जा रहे हैं। इसमें बिहार की भलाई नहीं नहीं है। ये विकास की नहीं सत्ता की राजनीति हो रही है।

Bihar Politics: सरकार बनाने के लिए चाहिए 77 विधायक

अभी जदयू के पास 45 विधायक हैं। उसे सरकार बनाने के लिए 77 विधायकों की जरूरत है। पिछले दिनों राजद और जदयू के बीच नजदीकी भी बढ़ी हैं। ऐसे में अगर दोनों साथ आते हैं तो राजद के 79 विधायक मिलाकर इस गठबंधन के पास 124 सदस्य हो जाएंगेजो बहुमत से ज्यादा हैं।

इसके अलावा खबर है कि इस गठबंधन में कांग्रेस और लेफ्ट भी शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के 19 और लेफ्ट के 16 अन्य विधायकों को मिलाकर गठबंधन के पास बहुमत से कहीं ऊपर 155 विधायक होंगे। इसके अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के चार अन्य विधायकों का भी उन्हें साथ मिल सकता है।

ये भी पढे…

Bihar Politics: नीतीश कुमार शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर सोंपा इस्तीफा, राजद,काँग्रेस संग मिलकर बना सकते है सरकार
Bihar: सीटें कितनी भी आई हों, लेकिन अब तक 7 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं नीतीश कुमार

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।