Boycott Lal Singh Chadda: लाल सिंह चड्डा का बजा बैंड, वहीं रक्षा बंधन की हो गई बल्ले-बल्ले

Boycott Lal Singh Chadda:  बालिवुड अभिनेता आमिर खान की नयी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ 11 अगस्त को भारत में रिलीज हो गई और देश भर में राष्टवादियों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है और अब इसका असर फिल्म पर पड़ना शुरू हो गया है। दर्शकों के बाट जोह रही फिल्म लाल सिंह चड्डा को निराशा हाथ लग रही है। राष्ट्रवादियों ने सिरे से आमिर खान को और उनकी फिल्म लाल सिंह चड्डा को नकार दिया है और वहीं अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की रिकार्डतोड़ आपनिंग हुई है। दर्शकों का भरपूर प्यार रक्षा बंधन को मिल रहा हैं।

Boycott Lal Singh Chadda: दिल्ली से लेकर मथुरा तक खबर इंडिया की टीम सिनेमा हाॅल पर  मौजूद है और दे रही है लाल सिंह चड्डा की पल-पल की अपडेट…  हमारे रिपोर्टर केशव मलान ने मथुरा के हाईवे प्लाजा से जायजा लिया और जाना लाल सिंह चड्डा का क्या हाल है? आप खुद सुन कर फैसला कीजिए कि लाल सिंह चड्डा का क्या हश्र होने वाला है?

Boycott Lal Singh Chadda:  हमारे रिपोर्टर ने जब टिकिट काउंटर पर बैठे हुए शख्स महेश शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि रात्रि 10 वाले शो लाल सिंह चड्डा फ़िल्म के लिए अभी तक एक भी सीट बुक नहीं हुई है। यहाँ के लोग रक्षाबंधन फ़िल्म को ज्यादा देखना पसंद कर रहे हैं। हमारे सवाल के जवाब में शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे बॉयकॉट का असर सिनेमा हॉल में देखने को मिल रहा है।

highway plaza

महेश शर्मा ने बताया कि साहब ये हाल मथुरा शहर के हाइवे प्लाजा स्थित सिनेमा हॉल का है-  लाल सिंह चड्डा के सुबह के शो की कुल 167 सीट में से महज 89 टिकिट बुक हो पाएं और वहीं बात करें फिल्म रक्षाबंधन के सुबह के शो की तो 165 टिकिट बुक हुए।

Boycott Lal Singh Chadda 3

 

Boycott Lal Singh Chadda: आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से बायकॅाट ‘लाल सिंह चड्डा’ की मुहिम चल रही है। राष्ट्रवादियों का गुस्सा आमिर खान पर जमकर बरस रहा है। पूरे भारत में लाल सिंह चड्डा का विरोध हो रहा है। दिल्ली से लेकर पंजाब तक, हरियाणा से लेकर बिहार तक जमकर लोग विरोध कर रहे हैं।

Boycott Lal Singh Chadda 1

गौरतलब है कि बायकाॅट लाल सिंह चड्डा से आमिर खान इतने विचलित और डरे हुए है कि वो कह रहे है कि आप सब लाल सिंह चड्डा का विरोध न करें। मेरी किसी फिल्म से किसी की भावना को ठेस पहुँची है तो वो इसके लिए माँफी माँगते हैं। लेकिन उनकी इन बातों का राष्ट्रवादियों और सनातनियों पर कोई भी असर होता नजर नहीं आ रहा है।

आज लाल सिंह चड्डा को रिलीज हुए केवल दूसरा ही दिन है और आमिर खान और उसकी फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है और आगे और भी ये विरोध विकराल रूप धारण करेगा। जैसे-जैसे ये विरोध और बढ़ेगा आमिर खान एंड कंपनी को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पहले दिन की कमाई की बात करें तो बाँक्स ऑफिस पर लाल सिंह चड्डा फिसड्डी साबित हुई है।

ये भी पढ़े…

Boycott lal Singh Chadda: दर्शकों के लिए तरस रही है लाल सिंह चड्डा, राष्ट्रवादियों ने निकाली दी हवा, खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हुए आमिर खान
Lal Singh Chadda Boycott: आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के फ्लॉप होने के आसार से ही, परेशान है करीना और आमिर खान

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।