Britain: लंदन में इंडियन हाई कमीशन पर फहराया पहले से भी बड़ा तिरंगा, खालिस्तानियों को दिया करारा जबाव

Britain

Britain: बुधवार (22 मार्च) को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिला। खालिस्तान समर्थक फिर इंडियन हाई कमीशन के सामने  प्रदर्शन करने पहुंचे थे। तब उच्चायोग की टीम ने जोरदार जवाब देते हुए। हाई कमीशन के अधिकारियों ने उच्चायोग की इमारत पर बहुत बड़ा तिरंगा फहराकर खालिस्तानियों को करारा जबाव दिया।

आपको बता दें कि खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन के बीच लंदन में भारतीय उच्चायोग की इमारत पर पहले से भी बड़े आकार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इससे पहले दूतावास ने खालिस्तानी समर्थकों द्वारा इमारत के बाहर भारतीय झंडे को नीचे खींचे जाने के बाद सोमवार को प्रदर्शनकारियों को करारा जवाब देते हुए थोड़ा छोटा झंडा ही फहराया था।

Britain:हाई कमीशन की इमारत फहराया विशाल तिरंगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारियों ने उच्चायोग की इमारत की छत पर चढ़कर पहले से बड़ा तिरंगा एक मानव श्रृंखला बनाते हुए लहराया। जिस भी भारतीय ने हाई कमीशन की इमारत पर शान से तिरंगा लहराते हुए देखा तो यकीन मानिए उसका सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा।

भारत सरकार के विराध के बाद भारतीय उच्चायोग के आसपास बढ़ाया गया सुरक्षा घेरा

खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग में फहराए गए तिरंगे को उतारने की कोशिश की थी। घटना को लेकर भारत सरकार सकते में आ गई थी। भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिटिश राजनयिक को तलब कर लिया था और साफ संदेश दे दिया था कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी… 

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उच्चायोग के पास करीब 2000 प्रदर्शनकारी खालिस्तान के झंडे लहराते हुए प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। इस दौरान पानी की बोतल और कुछ अन्य वस्तुएं उच्चायोग की तरफ फेंकी गईं।

19 मार्च को खालिस्तानियों ने फेंक दिया था तिरंगा

बता दें कि इससे पहले रविवार (19 मार्च) को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए खालिस्तानियों का विरोध किया और खालिस्तानी झंडे को फहराने की कोशिश कर रहे युवक से खालिस्तानी झंडा लेकर फेंक दिया था।

Britain: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद खालिस्तानियों को कड़ा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग पर एक विशाल तिरंगा झंडा फहराया गया है। वहीं दिल्ली में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारतीय ध्वज को नीचे गिराने की घटना को लेकर सिख समुदाय ने ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें…

Ind Vs Aus: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे मैच में 21 रन से हराया, वनडे सीरीज पर किया 2-1 से कब्जा
Britain: लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, भारतीय उच्चायोग ने ऐसे दिया करारा जवाब

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।