Britain: लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने किया तिरंगे का अपमान, भारतीय उच्चायोग ने ऐसे दिया करारा जवाब

Britain

Britain: लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग ने खालिस्तानियों को कड़ा जवाब देते हुए एक विशाल तिरंगा उच्चायोग पर लहरा दिया है। बता दें कि रविवार को कुछ खालिस्तान समर्थकों ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की कोशिश की और खालिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। हालांकि भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए खालिस्तानियों का विरोध किया और खालिस्तानी झंडे को फहराने की कोशिश कर रहे युवक से खालिस्तानी झंडा लेकर फेंक दिया।

Britain: घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद खालिस्तानियों को कड़ा जवाब देते हुए भारतीय उच्चायोग पर एक विशाल तिरंगा झंडा फहराया गया है। वहीं लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारतीय ध्वज को नीचे गिराने की घटना को लेकर सिख समुदाय ने ब्रिटिश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 

Britain: खालिस्तानी समर्थकों का वीडियो वायरल

खालिस्तान समर्थकों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है, जिसमें एक आदमी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है। वहीं इस वीडियो में भारतीय झंडे को नीचे उतारते हुए दिखाया गया है। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थकों पर कोई असर नहीं हुआ और वो सभी पुलिस के सामने ही ‘भारत सरकार शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाते रहे। इस दौरान उन्होंने लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ भी की…

सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को किया तलब

वहीं लंदन में हुई घटना के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने ब्रिटेन की उच्चायुक्त को तलब किया है और लंदन में हुई घटना पर नाराजगी जाहिर की है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि जिस वक्त भारतीय उच्चायोग परिसर में यह घटना हुई, उस वक्त वहां से सुरक्षाकर्मी पूरी तरह से नदारद थे। इसे लेकर ब्रिटिश उच्चायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सरकार ने कहा है कि यह विएना कन्वेंशन का भी उल्लंघन है। सरकार ने ब्रिटिश उच्चायुक्त से घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

गौरतलब है कि भारत में वारिस पंजाब दे संगठन के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इसी कार्रवाई से खालिस्तान समर्थक तमतमाए हुए हैं और उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुए विरोध प्रदर्शन भी इन्हीं विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा था।

Written By— Vineet Attri…

ये भी पढ़ें…

बिहार जुमई: महिला कर्मचारी को जबरन किस करने वाले अकरम को बिहार पुलिस ने धर दबोचा, मनचले ने खोले कई राज
Moradabad News: गरीब घर की लड़की के सपने मेरी तरह न मरें, नहीं सुनी फरियाद सोती रही यूपी पुलिस
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।