Char Dham Yatra 2023: आज से खुल गए गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट, अबतक 16 लाख श्रद्धालुओं ने करावाया पंजीकरण

Char Dham Yatra 2023

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा आज अक्षय तृतीया से शुरू हो चुकी है। अगले पांच दिन में हिंदू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन करेंगे।हर साल शरद ऋतु में चार धाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री,केदारनाथ,बद्रीनाथ) 6 महीने के लिए बंद हो जाती है। 21 अप्रैल से लेकर अबतक चारों धाम के लिए 16 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है।

Char Dham Yatra 2023: गंगोत्री-यमुनोत्री का समय

Char Dham Yatra 2023: गंगोत्री के कपाट सबसे पहले आज दोपहर 12:35 पर खुले। इस मंदिर को ग्यारह क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। खरसाली से मां यमुना की डोली 8:25 पर रवाना हो गई थी। दोपहर 12:41 यमुनोत्री धाम के भी कपाट खुल गए।

गंगोत्री में स्तिथ गौरी कुंड के बारे में बताया जाता है कि “यहां गंगा खुद भगवान शिव की परिक्रमा करती हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल में गंगोत्री हिमनद से गंगा निकलती है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे।”

Char Dham Yatra 2023: उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों पर लगी रोक हटा दी है। श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा।उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि “चार धाम की पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी जी की तरफ से करवाई जायेगी। मोदी जी शिव के भक्त है।”

बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली हो चुकी है रवाना

Char Dham Yatra 2023: बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली ऊखी मठ से निकल कर गुप्त काशी पहुंच चुकी है। डोली 22 अप्रैल को फाटा, 23 को गौरी कुंड, 24 को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल को सुबह 6:20 मिनट पर केदार नाथ के कपाट खुल जायेंगे। मां गंगा की डोली भी शुक्रवार को मुखवा से निकल गई। भोग डोली भैरोंघाटी के भैरो मंदिर में रात में रहेगी। 27 अप्रैल से बद्रीनाथ के दर्शन शुरू हो जाएंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • पर्यटन विभाग का चारधाम कंट्रोल रूम-0135-2559898, 255627चारधाम टोल फ्री नंबर- 0135-1364, 0135-3520100
  • आपदा प्रबंधन कंट्रोल सेंटर-0135-276066, टोल फ्री नंबर-1070
  • पुलिस कंट्रोल रूम-100, 112
  • स्वास्थ्य व एंबुलेंस सेवा-104, 108
Written By- Swati Singh.
ये भी पढ़ें…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।