Common Wealth Games 2022: काॅमनवेल्थ गेम्स का हुआ श्रीगणेश, पीएम ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Common Wealth Games 2022

Common Wealth Games 2022: इंग्लेंड के बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। ध्वजवाहक  बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ भारतीय दल अलेक्जेंडर स्टेडियम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के उद्घाटन समारोह में पहुंचा है।

Common Wealth Games 2022: वहीं बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों के दल को पीएम नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी है। मुझे विश्वास है कि हमारे एथलीट अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और अपने शानदार खेल प्रदर्शन के माध्यम से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 72 देशों के 5000 से अधिक खिलाड़ी 20 विभिन्न खेल स्पर्धाओं में पदक के लिए उतरेंगे। बर्मिंघम को पहली बार मेजबानी का मौका मिला है। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रिकार्ड 18वीं बार भाग ले रहा हैं।

प्रिंस चार्ल्स काॅमन वेल्थ की आधिकारिक शुरआत की घोषणा की जिसके बाद उदघाटन समारोह का समापन हो गया। 72 देशों के 5000 खिलाड़ी पदक जीतने के लिए ऐड़ी- चोटी का जोर लगा देंगे।

Common Wealth Games 2022: परेड में भारत के खिलाड़ियों के दल के आते ही दर्शकों ने उठकर तालिया बजायी जिससे पूरा स्टेडियम गूंजामान हो उठा। भारतीय खिलाड़ियों के भव्य स्वागत का ऐसा रूप देखकर लगा ही नहीं कि ये सब भारत में नहीं हो रहा कुछ देर के लिए तो लगा जैसे कि ये खेल भारत में ही आयोजित हो रहे हैं।

काॅमन वेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह में 1500 कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया हैं।सिंगर समांथा ऑक्सब्रो ने इंग्लैंड के राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। स्टेला एंड ग्रुप ने बर्मिंघम के इतिहास को दिखाया। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन के किरदार को भी दिखाया गया।

महिला वर्ग में 136 तो पुरूष वर्ग में 134 स्वर्ण पदक के लिए नूरा कुश्ति करेंगे। मिश्रित स्पर्धाओं में कुल 10 स्वर्ण पदक दांव पर लगे होंगे। इसका ये मतलब है कि महिलाओं को पुरूषों के अपेक्षा स्वर्ण पदक जीतने का ज्यादा मौका मिलेगा।

इस बार पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया है और इस बार ऑस्ट्रलिया को स्वर्ण का प्रवल दावेदार माना जा रहा है। भारत को भी स्वर्ण पदक जीतने का मौका होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे है कि 2020 वर्ल्ड कप में उपविजेता रहा था।

ये भी पढ़े…

Gorakhpur: फरियादियों के सामने दरोगा ने थानेदार को जड़े एक के बाद एक 5 थप्पड़, योगी तक पहुंची थप्पड़ की गूंज
Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव का राजभर पर तंज, कहा-” उन पर झाड़-फूंक करवाना होगा तभी वो ठीक होंगे”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।