Commonwealth Games Live Update: भारत ने 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 कांस्य पदकों के साथ जीते अब तक 13 पदक

Commonwealth Games Live Update

Commonwealth Games Live Update: राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पांचवे दिन  भारत ने अब तक  5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 कांस्य पदकों के साथ अब तक 13 पदक जीते हैं। मंगलवार को खेल का पांचवा दिन था और भारत के लिए खिलाड़ियों ने कल दो गोल्ड मेडल जीते है।

Commonwealth Games Live Update:  लॉन बॉल में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। उसने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में हराया। टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत जीता।

Commonwealth Games Live Update: वहीं, भारतीय बैडमिंटन टीम को रजत से ही संतोष करना पड़ा। भारत अभी भी मेडल टेली में 6 वें स्थान पर बना हुआ हैं और उम्मीद की जा रही है जल्द ही भारत अपनी पोजिसन को अपग्रेड करेगा।

आप को बता दे कि किसने और कब मेडल जीत कर भारत के लोगों को खुश होने का मौका दिया हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में देश को अपने खिलाड़ियों से और भी पदक जीतने की उम्मीद हैं।

Commonwealth Games 2022: Country-wise Medal Tally

Ranks Country Gold Silver Bronze Total Medal
1. Australia 42 32 32 106
2. England 31 34 31 86
3. New Zealand 13 7 6 26
4. Canada 11 16 19 46
5. South Africa 6 5 5 16
6. India 5 5 3 13
7. Scotland 3 8 15 26
8. Wales 3 2 8 13
9. Malaysia 3 2 3 8
10. Nigeria 2 1 2 5

Commonwealth Games Live Update: भारत के पदक विजेता

5 स्वर्णः मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम

5 रजतः संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम

3 कांस्यः गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर

स्क्वैश खिलाड़ियों ने किया देश को निराश

भारत के दिग्गज स्क्वैश खिलाड़ी सौरव घोषाल मेन्स सिंगल्स के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के पॉल कोल से हार गए हैं। उन्हें पॉल कोल ने 3-0 से हरा दिया। सौरव तीन गेमों में से एक भी गेम नहीं जीत पाए। कोल ने उन्हें पहले गेम में 11-9, दूसरे गेम में 11-4 और तीसरे गेम में 11-1 से हराया। अब वह बुधवार को कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे। 

ये भी पढ़े…

Al-Qaeda: पढ़िए इंजीनियर ओसामा बिन लादेन से लेकर आई सर्जन यमन अल-जवाहिरी के…
Common Wealth Games 2022 Live: हरजिंदर कौर ने वेटलिफ्टिंग में और विजय कुमार ने जूडो में जीता कांस्य पदक
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।