Delhi Police: असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, भड़काऊ बयान का है आरोप

Asduddin Owaisi

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ बयान को लेकर AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद पर FIR दर्ज करवाई है। FIR में कहा गया  कि लोगों को भड़काने के लिए असदुद्दीन ओवैसी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद भड़काऊ बयान दिए थे।

Delhi Police: आप को बता दें कि दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के  खिलाफ FIR दर्ज की है। नफरत सोशल मीडिया पर नफरत भरे संदेश फैलाने के मामले में AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद पर FIR दर्जकरवातेहुएकहाकिइन्होंनेलोगोंकोभड़कानेकाकामकियाहै।

इससे पहले दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल समेत 9 लोगों पर भी FIR दर्ज की थी।सूत्रों की माने तो दिल्ली पुलिस ने अब भड़काऊ बयान देने वालों पर और भी सख्ती करेगी।

Delhi Police: असदुद्दीन ओवैसी और यति नरसिंहानंद पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच नफरत फैलाने वाले संदेशो को लेकर इन दोनों पर ये आरोप है कि इन्होंने गलत और अपुष्ट खबरों को फैलाने,धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के आरोपो के तहत FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ओवैसी के साथ यति नरसिंहानंद के साथ 9 लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। दिल्ली पुलिस ने FIR मे नूपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुल रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा और पूजा शकुन के नाम शामिल हैं।

गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उसके बाद से ही दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Nupur Sharma live: नुपुर को मिला डच सांसद गिर्ट विल्डर्स का साथ, कहा- ‘अपनी नेता का करे बचाव, जिन्‍होंने पैगंबर के बारे में सच बोला था।’
Rubina Khanam:ओवैसी और अरब देशों पर भड़की रूबीन खानम, कहा- ‘वकील साहब जिनकी शेरवानी खुद मैली हो……
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।