Delhi: राहुल गांधी बोले “हम मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लड़ रहे” सलमान खुर्शीद बोले- “हम अपने नेता को बचाने आए हैं”

Salman Khurshid

आज एक बार फिर दिल्ली की सड़कों पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कॉग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करते हुए दिखाई दिए। आज प्रदर्शन के दौरान क्रांग्रेस नेता सभी नेता व कार्यकर्ता काले रंग के कपड़ों में नजर आए। हालांकि संसद मार्ग से राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ते देख दिल्ली पुलिस ने कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इश दौरान दिल्ली पुलिस को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को हिरासत में लेने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

बयान देकर फंसे सलमान खुर्शीद

राहुल गांधी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम मंहगाई और बेराजगारी के मुद्दे पर लड़ रहे हैं, लेकिन हमें रोका जा रहा है। वहीं प्रदर्शन के दौरान कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपने नेता को बचाने आए हैं।

 

इससे पहले कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि जो 70 साल में कमाया था वो 8 साल में खत्म हो गया। भारत ने लगभग एक सदी पहले से जो ईंट-पत्थर बनाया है, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट हो रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में तानाशाही का राज है। देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हमें बोलने से रोका जा रहा है।

हम डरने वाले नहीं- राहुल गांधी

हमारी आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। हम महंगाई का मुद्दा उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि जो डरता है वही धमकाता है, लेकिन किसी से डरने वाले नहीं हैं।  राहुल गांधी ने कहा कि हम लोकतंत्र की मौत होते देख रहे हैं। जो कोई भी तानाशाही की शुरुआत के विचार के खिलाफ खड़ा होता है, उस पर शातिर हमला किया जाता है, जेल में डाला जाता है, गिरफ्तार किया जाता है और पीटा भी जाता है।

वहीं इसके जवाब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है। सही कारण ईडी को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है। ये असली कारण है।

आपको बता दें कि ईडी की कार्यवाही के बाद से कॉग्रेस का लगातार दिल्ली के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं चंडीगड़ में प्रदर्शन कर रहे कॉग्रेस के कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रशासन ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें…

ED: कांग्रेस को एक और झटका, प्रवर्तन निदेशालय ने यंग इंडिया दफ्तर पर जड़ा ताला

RSS: राहुल गांधी ने कहा संघ ने 52 साल तक किया तिरंगे का अपमान, जानिए क्या सच्चाई?

 

By Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'