Delhi Violence Update: जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर डिप्टी सीएम सिसोदिया ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी ने बनाया अराजकता का माहौल,भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो।”
मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशान साधते हुए कहा कि BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा।
BJP ने अराजकता का माहौल बना रखा है। वह हर तरफ़ गुंडाई और लफंगाई का नाम बन गई है। अगर ये गुंडागर्दी और लफंगाई को बंद करना है तो इसका सरल तरीका है कि भाजपा के मुख्यालय में बुलडोज़र चला दो, लफंगों के मुख्यालयों में अपने आप बुलडोज़र चल जाएगा: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया pic.twitter.com/6t8QkYSr4z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 20, 2022
कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर लिखा गया कि बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, आपका-हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है!
बुलडोजर से सिर्फ मकान ध्वस्त नहीं हो रहे, आपका-हमारा संविधान ध्वस्त हो रहा है!
— Congress (@INCIndia) April 20, 2022
वहीं कांग्रेस ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है, गांधीजी को कुचलने की कोशिश कर रहा है। मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को। सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा।
भाजपाई बुलडोजरतंत्र लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश कर रहा है, गांधीजी को कुचलने की कोशिश कर रहा है।
मगर भाजपाई हुकूमत न लोकतंत्र को कुचल पाएगी, न गांधीजी को।
सत्य, अहिंसा, न्याय को रौंदने का भाजपाई षड्यंत्र कामयाब नहीं होगा। pic.twitter.com/eTyhOsM2dt
— Congress (@INCIndia) April 20, 2022
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि “बेबस और लाचार हर एक बंदा हो गया अब राजनीतिक खेल बहुत गंदा हो गया।”
बेबस और लाचार हर एक बंदा हो गया
अब राजनीतिक खेल बहुत गंदा हो गया pic.twitter.com/H1oADMGw5d— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 20, 2022
वहीं, AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ” भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। अतिक्रमण के नाम पर यूपी और एमपी जैसे दिल्ली में घरों को तबाह करने जा रही है। कोई नोटिस नहीं, अदालत जाने का मौका नहीं, बस गरीब मुसलामानों को जिंदा रहने की सजा देना।”
Is his govt’s PWD part of this “demolition drive”? Did people of Jahingirpuri vote for him for such betrayals & cowardice?! His frequent refrain “police is not in our control” won’t work here
There isn’t even a pretence of legality or morality anymore
Hopeless situation 2/2
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) April 19, 2022
उन्होंने अरविंद केजरीवाल अपनी संदिग्ध भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए। क्या उनकी सरकार का पीडब्ल्यूडी इस “विध्वंस अभियान” का हिस्सा है? क्या जहांगीरपुरी के लोगों ने उन्हें इस तरह के विश्वासघात और कायरता के लिए वोट दिया?! उनका बार-बार बचना “पुलिस हमारे नियंत्रण में नहीं है” यहां काम नहीं करेगा अब वैधता या नैतिकता का ढोंग भी नहीं है निराशाजनक स्थिति है।
दिल्ली बीजेपी के चीफ आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि वृंदा करात का जहांगीरपुरी जाना और कपिल सिब्बल का कोर्ट में पेश होना इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का दंगों में शामिल होना साफ दर्शाता है कि दंगाइयों को संरक्षण देने के लिए कथित सेक्युलर गैंग आज इकट्ठा हो गया है।
बृंदा कारत का जहांगीरपुरी जाना,@KapilSibal का कोर्ट में पेश होना,
और @AamAadmiParty नेताओं व कार्यकर्ताओं का दंगो में शामिल होना साफ दर्शाता है कि दंगाइयों को संरक्षण देने के लिए so called Secular Gang आज इकठ्ठा हो गया है।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) April 20, 2022
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते हुए कहा कि यह भारत के संवैधानिक मूल्यों का हनन है। यह गरीबों और अल्पसंख्यकों का राज्य प्रायोजित लक्ष्य है। भाजपा को इसके बजाय उनके दिलों में नफरत को दूर करना चाहिए।
This is a demolition of India’s constitutional values.
This is state-sponsored targeting of poor & minorities.
BJP must bulldoze the hatred in their hearts instead. pic.twitter.com/ucSJK9OD9g
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 20, 2022