Donkey: गधे का अदभुत फैसला देख उड़ गए सबके होश, जिसने भी देखा बरबस निकला वाह गधे वाह…

Donkey

Donkey: आपने कई बार देखा औऱ सुना भी होगा साहब कि बेजुबान जानवरों के अंदर भी दिल होता है और वो प्यार और नफरत दोनो को अच्छे से फील कर सकता है। कहते है जानवरों में कुत्ता सबसे वफादर और मालिक प्रेमी होता है वक्त पड़े तो अपने मालिक की जान बचाने के लिए किसी से भी भिड़ जाता है।

ऐसे ही गाय और भैसें के बारे में भी कहा जाता है कि भी छोटे बच्चों से बहुत प्यार और दुलार करती है। बंदरों को भी कई मौकों पर बच्चों से दुलार करता हुए देखा गया हैं। कुल मिलाकर हम कहना चाहते है कि जानवर इंसानो से ज्यादा भावुक होता है।

अगर कोई इंसान उन पर प्रेम की वर्षा करता है तो वो जानवर उसको दुगना प्रेम लौटाता है और अगर कोई इंसान जानवरों पर जुल्म ढाता है तो एक ही झटके में उसका भी फुल एंड फाइनल हिसाब होता है, वो भी ऐसा कि उसको तो ता उम्र याद रहने वाला हैं। सपनों में भी वो रह-रह कर याद करने वाला है कि उस जानवर ने उसके साथ ऐसा क्यों आखिर असका कसूर क्या था?

आपने कई बार देखा औऱ सुना भी होगा साहब, कि बेजुबान जानवर की आत्मा बोलती हैं। वो भी कुछ ऐसे कि आप जो उसके साथ बुरा कर रहे हैं, तो ये तय है, कि आपके साथ भी बुरा होने वाला है। इस दुनिया में आये इंसान को किसी से द्वेष-भाव हो सकता है लेकिन जानवर को क्या? फिर भी आपने बहुत से निर्दयी लोगों द्वारा जानवरों को बेरहमी से पीटते हुए अक्सर देखा होगा।

बेजुबान जानवरों को आपने सोशल मीडिया पर बेरहमी से पीटते और कई बार हलाल करते हुए भी देखा होगा। इंसान इतना निर्दयी हो गया है, कि कुछ भी करने पर उतारू हो जाता है। हम बात कर रहे हैं, एक ऐसी वीडियो की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक गधे को एक लड़का बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।

Donkey: इस वीडियो में लड़का गधे को लात और घूसे मारता नजर आ रहा हैं और वो ऐसा करते हुए थक भी नहीं रहा हैं। वायरल वीडियो में गधा अपनी शारफत का परिचय दे रहा है। कुछ देर तक तो उस लड़के के लात-घूसों को शांति से खाता रहता है तभी उसका सब्र का बाँध टूट जाता है और कुछ ऐसा होता कि देख कर आप के होश उड़ जाएंगे।

Donkey: गधे को वैसे तो शरीफ और शांतिप्रिय माना जाता है। किसी को कभी सपने में भी नुकसान नहीं पहुँचा सकता हैं। लेकिन जब उसके सब्र का बाँध टूटता है तो कुछ ऐसा होता है कि जिसने भी देखा दांतों तले उंगली दबाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर शांतिप्रिय जानवर गधे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स गधे को बेरहमी से पीट रहा है। उसने गधे के नाथुओं को थामे रखा और उसे लात मारी। आदमी ने असहाय जानवर को कई बार थप्पड़ भी मारे और उसके चेहरे पर लातों से हमला करता नजर आ रहा है।

Donkey: गधा बेचारा काफी देर तक इस शख्स के पागलपन को झेलता रहा और मार खाता रहा। लेकिन वो गधा तब तक उसके जुलमों सितम को सहता उसका भी सब्र जबाव दे गया। फिर उस गधे ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग खुशी से झुमने लगे और बरबस ही उनके मूंह से निकल गया कि गधे ने क्या खूब इंसाफ किया हैं। जिसने भी ये वीडियो देखा उसने कहा कि किसी को बुरे कर्मों की सजा तत्काल मिल जाये तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता।

आप को बता दें वायरल वीडियो में गधा मारने वाले आदमी के पैर को अपने दांतों से जकड़ लेता है और जब तक नहीं छोड़ता जब तक उसका चीख-चीख कर बुरा हाल नहीं हो जाता। जब गधा उसके टांग को दातों से  काटता है तब एक पल के लिए उसको दिन में तारें नजर आ जाते है या आप कह सकते हो की नानी याद आ जाती है। वो गधे से छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाने लगता है। वीडियों में ऐसा लग रहा है जैसे कह रहा हो मेरे बाप मुझे बक्श दे फिर ऐसा कभी भी किसी जानवर के साथ नहीं करूंगा। गधे महाराज मुझे माँफ कर दो…

ये भी पढ़े…

Sindhu Wins Gold: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधू ने बैडमिंटन सिंग्लस में जीता गोल्ड, लक्ष्य सेन ने भी जीता गोल्ड
Russia Ukraine War Update: युद्ध का दंश झेल रही है यूक्रेनी महिलाएं, रूसी सैनिकों की हो रही है हवस का शिकार
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।