Har Ghar Tiranga: हरियाणा से लेकर जम्मू कश्मीर तक ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा की धूम

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga:  ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज शुक्रवार 12 अगस्त को हरियाणा के अंबाला में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर पुलिस द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
Har Ghar Tiranga: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा की रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान कहा कि अंबाला आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर सारे देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आज यहां पर ज़िला पुलिस के साथ और भी संस्थाओं ने मिलकर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है।
Har Ghar Tiranga:  वहीं जम्मू कश्मीर में भी श्रीनगर के डल झील में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा शिकारा रैली का आयोजन किया। यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित किया गया था। शिकारा रैली को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। आज हाफ मैराथन का आयोजन हुआ है। इस दौरान कानपुर के संयुक्त आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि हम देश के लिए 2 कदम चलें। हम सभी राष्ट्र के लिए जीएंगे और राष्ट्र के लिए मरेंगे, यही संदेश है। 
Har Ghar Tiranga: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए BSF द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। BSF आईजी बी.के. मेहता ने बताया कि “आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत BSF ने रायपुर में करीब 2.5 किलोमीटर वॉकथॉन का आयोजन किया है। इस में आम लोगों ने भी हिस्सा लिया है।”

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कहा कि  2 अगस्त हमारे लिए विशेष है! ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश ‘हर घर तिरंगा’ के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे को मनाने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’  के अभियान का उद्देश्य 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में झंडा फहराना है। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

ये भी पढ़े…

Communal Calsh: मुहर्रम के दिन हिंदू लड़के को मुसलिम प्रेमिका के घर जाना पड़ा भारी, खूनी संघर्ष दो में की मौत
Asia Cup: एशिया कप की टीम इंडिया को देखकर भड़के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं पर निकाली भड़ास
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।