Har Ghar Tiranga LIve: भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा- “BJP तिरंगा यात्रा के साथ-साथ दंगा भी फैला सकती है”

Har Ghar Tiranga Live

Har Ghar Tiranga Live: भाजपा के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि “BJP तिरंगा यात्रा के साथ-साथ दंगा भी फैला सकती है।” वो यहीं तक नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ये तिरंगा फहराने का कार्यक्रम चल रहा है। वहीं “मैं सावधान करना चाहता हूँ, भारतीय जनता पार्टी तिरंगा के साथ दंगा भी फैला सकती है।”

Har Ghar Tiranga Live: सपा प्रमुख ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा के साथ-साथ समाज में कहीं ऐसी घटना भी करवा सकती है, जिससे समाज में दूरियां बन जाए। आप को याद होगा कासगंज में भाजपा के लोग ही तिरंगा यात्रा के नाम पर वहां पर किस तरीके से हिंदू -मुसलमान का दंगा करवाया था।

Har Ghar Tiranga Live: भारतीय जनता पार्टी के लोग तिरंगा यात्रा तो इसलिए निकाल रहे है क्योंकि जिससे  वो पार्टी निकली है उसने कभी तिरंगा नहीं लगाया। लखनऊ में तिरंगा सबसे बड़ा देखोगे तो जहाँ हम और आप खड़े है ये ही वो स्थान है जहाँ सबसे ऊचा तिरंगा लगाया है। भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल घोखा देने का काम करते हैं।

Har Ghar Tiranga Live: इससे पहले काँग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने भी भाजपा कि ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ पर जोरदार हमला करते हुए कहा था कि “भाजपा ने कभी तिरंगा को माना नहीं था। भाजपा आज़ादी के बाद तिरंगा के खिलाफ थी और यह लोग आज तिरंगा सामने रखकर हिंदुस्तान के आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिंदुस्तान के लोग जानते हैं तिरंगा मतलब गांधी। इतिहास गवाह है कि आज़ादी की लड़ाई में भाजपा की क्या भुमिका रही है।”

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर लोगों से अपील करते हुए कहा था कि “ आप सभी लोगों  से 13-15 अगस्त के बीच अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भागीदार जरूर बने, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर तरीका कोई और हो ही नहीं सकता है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ दिया।”

उन्होंने आगे कहा कि “मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज किसी वैश्विक समस्या पर जब तक प्रधानमंत्री मोदी जी का विचार नहीं आता, दुनिया कभी भी समस्या पर अपना विचार तय नहीं करती।”

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कहा कि  2 अगस्त हमारे लिए विशेष है! ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश ‘हर घर तिरंगा’ के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे को मनाने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’  के अभियान का उद्देश्य 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में झंडे फहराना है। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

ये भी पढ़े…

Har Ghar Tiranga: लोकसभा अध्यक्ष ने ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा को दी मंजूरी, वहीं दिल्ली में भी केंद्रीय मंत्री ने तिरंगा रैली का किया आयोजन
Uttar Pradesh: रुठी हुई पत्नी को मनाना है साहब छुट्टी दे दो, सरकारी कर्मचारी की छुट्टी मंजूर

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।