Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ पर हो रही है सियासत, अधीर का तंज- “भाजपा ने कभी तिरंगे को नहीं माना”

Har Ghar Tiranga

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा’ पर जमकर सियासत हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि शायद विपक्ष पर कोई मुद्दा ही नहीं बचा हैं जिस पर सियासत हो सके।कभी वो ED के एक्शन का विरोध करते है तो कभी संसद से सांसदों को सस्पेंड करने के मामले पर सियासत करते हैं।

Har Ghar Tiranga: काँग्रेस के लोकसभा के प्रतिपक्ष नेता अधीर रंजन चौधरी ने ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर  भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “भाजपा ने कभी तिरंगा को माना नहीं था। भाजपा आज़ादी के बाद तिरंगा के खिलाफ थी और यह लोग आज तिरंगा सामने रखकर हिंदुस्तान के आम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिंदुस्तान के लोग जानते हैं तिरंगा मतलब गांधी। इतिहास गवाह है कि आज़ादी की लड़ाई में भाजपा की क्या भुमिका रही है।”

Har Ghar Tiranga: वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ को लेकर कहा कि “सभी लोगों  से 13-15 अगस्त के बीच अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने का आग्रह किया, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का इससे बेहतर तरीका कोई नहीं हो सकता है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना सब कुछ दिया।”

Har Ghar Tiranga: उन्होंने आगे कहा कि “मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व में तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। आज किसी वैश्विक समस्या पर जब तक प्रधानमंत्री मोदी जी का विचार नहीं आता, दुनिया कभी भी समस्या पर अपना विचार तय नहीं करती।”

Har Ghar Tiranga: वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हम तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और हमने सभी को बुलाया था। लेकिन, फिर भी विपक्ष नहीं आया तो हम कुछ नहीं कह सकते। हम इसमें राजनीति नहीं करना चाहते और साथ ही उन्होंने आगे कहा कि भारत की आज़ादी के 75 साल मना रहे हैं और इस संदर्भ में हर घर में तिरंगा फहराना हमारा उद्देश्य है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कहा कि  2 अगस्त हमारे लिए विशेष है! ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश ‘हर घर तिरंगा’ के लिए तैयार है, जो हमारे तिरंगे को मनाने के लिए एक सामूहिक आंदोलन है। मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

बता दें कि ‘हर घर तिरंगा’  केअभियान का उद्देश्य 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश भर में झंडे फहराना है। इस अभियान के पीछे का विचार लोगों के मन में देशभक्ति की भावना जगाना और जनभागीदारी की भावना के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है।

ये भी पढ़े…

Vice Presidential Election 2022: बसपा प्रमुख मायावती का उपराष्ट्रपति धनकड़ को समर्थन का ऐलान
Commonwealth Games Live Update: भारत ने 5 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 कांस्य पदकों के साथ जीते अब तक 13 पदक

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।