Hardik Patel: गुरूवार 2 जून को गुजरात में काँग्रेस की पहचान रहे हार्दिक पटेल ने काँग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। बीजेपी में आधिकारिक रूप से शामल होने से पहले सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा है कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।
राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित एवं समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूँगा।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) June 2, 2022
उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना करते हुए भगवान से आशीर्वाद माँगा। उसके ठीक बाद वो सीधा भाजपा में शामिल होने के लिए घर से निकल गए। गाँधीनगर के भाजपा कार्यालय में हार्दिक पटेल के साथ मोदी का पोस्टर लगा हुआ है।
Gujarat | Hardik Patel performs 'pooja' at his residence in Ahmedabad.
He will be joining Bharatiya Janata Party today. pic.twitter.com/AqMboWjs7e
— ANI (@ANI) June 2, 2022
Hardik Patel: कुछ ही देर पहले हार्दिक पटेल ने आधिकारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में शामिल होने के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर पटेल ने हार्दिक के सम्मान में पटका और साथ ही भाजपा की टोपी भी पहनायी।
गुजरात: गांधीनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल की उपस्थिति में हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/1WQDK17f34
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 2, 2022
इससे पहले काँग्रेस से त्यागपत्र देने से पहले भी ट्वीट करते हुए कहा था कि मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुक़सान पहुँचाने का प्रयास करती हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!
उन्होंने आगे कहा कि मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूँ की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।
मैं कांग्रेस और उसके नेताओं से पूछना चाहता हूँ की आपको भगवान श्री राम से क्या दुश्मनी हैं ? हिंदुओ से क्यों इतनी नफरत ? सदियों बाद अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर भी बन रहा है फिर भी कांग्रेस के नेता भगवान श्री राम के ख़िलाफ़ अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।
— Hardik Patel (@HardikPatel_) May 24, 2022
आप को बता दें कि भाजपा में आने से पहले सरकार बदले-बदले से नजर आते है। नहीं तो, कभी भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि अगर सुबह का देशद्रोही, शाम को भाजपा से जुड़ जाए तो उसे देशभक्त कहते है।
ये भी पढ़े…