ताजा ख़बरें

IPL 2024:12 साल बाद कोलकाता ने मुंबई को उसके घर में 24 रनों से हराया, स्टार्क के आगे नेस्तानाबूत हुई मुंबई

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता की टीम 19.5 ओवर में 169 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार कोलकाता ने मुंबई को 24 रनों से हरा दिया।

 

प्वॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें कहां है…

 

IPL 2024:मुंबई की इस हार ने उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया है। वहीं, कोलकाता 10 मैचों में 14 प्वॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। और प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई करने की कगार पर है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस 11 मैचों में 6 प्वाइंट्स है। और मुंबई का नेट रन रेट -0.356 के साथ नौवें पायदान पर है।

 

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी मुंबई की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। मुंबई इंडियंस के पावरप्ले में ही 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट गिर गए थे। ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन 13, और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। वहीं, युवा बल्लेबाज नमन धीर भी 11 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्या कुमार यादव ने पारी को जरूर संभाला उन्होंने 35 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, टिम डेविड 24 रन बनाने में कामयाब हुए। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 4 रन, नेहल वढेरा ने 6 रन बनाए। जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 1 रन बनाकर आउट हो गए। गेराल्ड कोएत्जी ने 8 रन बनाए। पीयूष चावला बिना खाता खोले आउट हो गए। और जसप्रीत बुमराह 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

 

स्टार्क ने एक ओवर में चटकाए 3 विकेट

IPL 2024:19वें ओवर में मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए। उन्होंने टिम डेविड, पीयूष चावला और गेराल्ड कोएत्जी को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और अपनी टीम को मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने दो-दो विकेट लिए।

कोलकाता ने दिया था 169 का लक्ष्य

IPL 2024:टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज फिल सॉल्ट 5 रन और सुनील नरेन 8 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए युवा बल्लेबाज अगकृष रघुवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर सके। अगकृष रघुवंशी 13 और कप्तान श्रेयस अय्यर 6 रन बनाकर आउट हो गए।

उसके बाद बल्लेबाजी करने आए वेंकटेश अय्यर ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। वहीं, मनीष पांडे ने 42 रन का योगदान दिया। रिंकू सिंह 9 और आंद्रे रसैल 7 रन बनाकर आउट हुए। वहीं,रमनदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। मिचेल स्टार्क बिना खाता खोले आउट हो गए। जबकि वैभव अरोड़ा बिना खाता खोले नाबाद रहे।

 

बुमराह ने लिए 3 विकेट

IPL 2024:मुंबई के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाते हुए सिर्फ 18 रन देकर तीन विकेट झटके। नुवान तुषारा ने भी तीन विकेट चटकाए। जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। और एक सफलता पीयूष चावला को मिली।

किसे मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड ?

IPL 2024:कोलकाता के लिए शानदार खेल प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को मैन ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IPL 2024:कोलकाता प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, अगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, नेहल वढ़ेरा, टिम डेविड, नमन, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

Written By- Vineet Attri

ये भी पढ़ें…

2024 Lok Sabha Election:राहुल गांधी के अमेठी छोड़ने पर पीएम मोदी ने तंज कसा,बोले – डरो मत,भागो मत
रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित, जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर

Poline Barnard

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

21 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

21 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

5 days ago