IPL 2024: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगी कांटे की टक्कर जाने हेड टू हेड आंकड़े और पिच रिपोर्ट

PBKS Vs MI

IPL 2024 (इंडियन प्रीमियर लीग 2024) का 33 वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर चंडीगढ़ में भारतीय समयानुसार 7:30 बजे से खेला जाएगा। आपको बता दें कि पंजाब और मुंबई दोनों की ही कहानी एक जैसी है। दोनों ही टीमें छह मैच में चार-चार और दो-दो जीत के साथ एक-दूसरे के नीचे खड़ी है। बेहतर रनरेट के चलते पंजाब सातवें नंबर पर है तो मुंबई आठवीं पोजिशन पर बरकरार है। दोनों ही टीमों को हर हाल में जीत चाहिए।

 

पिच रिपोर्ट

 

महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम के मैदान की पिच पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है, जिसकी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है, जिससे नमी का फायदा उठाया जा सके। इस पिच पर स्पिन गेंदबाज से ज्यादा तेज गेंदबाज विकेट लेते हुए नजर आते हैं। इस मैदान पर शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। ये स्टेडियम और मैदान नया है। 170 से 180 रन ही जीत के लिए काफी होंगे।

 

हेड टू हेड आंकड़े

पंजाब किंग्स और मुंबई के बीच आईपीएल में 31 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से पंजाब ने 15 और मुंबई ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। यानी टक्कर करीब करीब बराबरी की रही है। पंजाब की टीम अपने घर पर खेलेगी, इसका भी फायदा उसे मिल सकता है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब का सबसे बड़ा स्कोर 230 रन का है, वहीं पंजाब ने भी मुंबई के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर 223 रन बनाया है। यानी यहां भी ज्यादा फर्क नहीं है।

 

वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ का मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है। मैच शुरू होने से पहले आज का तापमान 25से 30 डिग्री के आसपास रहेगा। मैच के अंत तक यह 24 से 18 डिग्री तक गिर जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता का प्रतिशत 30 से अधिक नहीं रहेगी। रात में यह 18-19 फीसदी रहेगा। AccuWeather के अनुसार, हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर रहेगी। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरा पैसा वसूल मैच देखने को मिलेगा।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायडे, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: प्रभसिमरन सिंह/राहुल चाहर।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: सूर्यकुमार यादव।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

DC Vs GT:आईपीएल के इतिहास में दिल्ली ने की सबसे बड़ी जीत दर्ज, गुजरात को उसके घर में रौंदा
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।