Jahangirpuri Demolition live : जहांगीरपुरी में अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्यवाही के बाद गुरूवार सुबह कांग्रेस के डेलिगेशन ने घटना स्थल का जाएजा लिया। इस डेलिगेशन का नेतृत्व अजय माकन जी कर रहे थे। ठीक उसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरीश खुराना ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि मुस्लिम वोटों की “सेल” लूटने आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन जी गए है। अरविंद केजरीवाल जी आप इस वोटों की सेल में पीछे रह जाओगे, जाओ जल्दी। लेकिन यह जवाब भी दे दो, तब कहाँ थे हिंदुओं पर पथराव हुआ था, पुलिसकर्मी पर गोली चली थी।
मुस्लिम वोटों की “सेल” लूटने आज @ajaymaken जी जहांगीरपूरी जा रहे है।तीसरे नेता जा रहे है।@ArvindKejriwal जी आप इस वोटों की सेल में पीछे रह जाओगे, जाओ जल्दी।
लेकिन यह जवाब भी दे दो, तब कहाँ थे हिंदुओं पर पथराव हुआ था, पुलिसकर्मी पर गोली चली थी।@BJP4Delhi @BJP4India pic.twitter.com/wAQP3Qyeqo
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) April 21, 2022
वहीं इस बीच बसपा सुप्रीमों मायावती ने भी जहांगीरपुरी अतिक्रमण के संदर्भ में बयान दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
1. दिल्ली के जहाँगीरपुरी सहित देश के अन्य राज्यों में भी अवैध निर्माण की आड़ में जो बुलडोजर चलाये जा रहे हैं जिसमें गरीब लोग भी प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार को उन अधिकारियों के विरुद्ध भी सख्ती करनी चाहिये जिनके भ्रष्टाचार की वजह से ही अवैध निर्माण हो रहे हैं।
— Mayawati (@Mayawati) April 21, 2022
मायावती की सरकार को सलाह
बसपा प्रमुख मयावती ने सलाह देते हुए कहा कि धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना, तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिये।
3. साथ ही, धर्म को भी इसके लिए इस्तेमाल करना, तो इससे देश में आपसी सद्भाव खत्म होगा तथा इसका देश विरोधी ताकतें भी गलत फायदा उठा सकती हैं। इस मामले में भी सरकारों को जरूर सोचना चाहिये। बी.एस.पी. की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) April 21, 2022
Jahangirpuri Demolition live: आतिशी का आरोप बीजेपी करवा रही है दंगे
आप की नेता आतिशी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश भर में दंगे हो रहे हैं।जगह जगह गुंडई और लफ़ंगई हो रही है।ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा HQ पे बुलडोज़र चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएँगे।
देश भर में दंगे हो रहे हैं।जगह जगह गुंडई और लफ़ंगई हो रही है।ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा HQ पे बुलडोज़र चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएँगे।#BulldozeBJPHQ pic.twitter.com/ephwdGsOvY
— Atishi (@AtishiAAP) April 20, 2022
सीएम केजरीवाल ने की शांति की अपील
बता दे कि इससे पहले, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नें जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के संदर्भ में बयान दिया था और दिल्ली के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। हिंदू-मुस्लिम को एक दूसरे का हाथ पकड़ते हुए भाईचारे को बढ़ाना चाहिए।
बड़े भाई @KapilMishra_IND जी खेल गये pic.twitter.com/as8Y1CcndY
— 𝑯𝒂𝒓𝒅𝒊𝒌 𝑩𝒉𝒂𝒗𝒔𝒂𝒓 (@Bittu2Fanii) April 21, 2022
कपिल मिश्रा- एक हाथ में पत्थर और दूसरे में पेट्रोल बम
ठीक उसके बाद, बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा था कि कैसे पकड़े हाथ उनके एक हाथ में पत्थर और दूसरे में पेट्रोल बम है।