Jodhpur Communal Clash: जोधपुर हिंसा पर सियासत तेज, कांग्रेस का आरोप जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश, भाजपा ने भी किया पलटवार

Jodhpur Communal Clash

Jodhpur Communal Clash: जोधपुर हिंसी को लेकर सियासत तेज हो गयी है। कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजोवाला ने जोधपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश है।वहीं भाजपा के नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार किया।

रणदीप सुरजोवाला- जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजोवाला ने जोधपुर हिंसा को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश है। जहांजहां चुनाव होंगे, वहां इस तरह की हिंसा होती है। भाजपा का एजेंडा हिंदू और मुसलमान को लड़ाकर प्रांत के भाईचारे को खत्म करना है।

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का कांग्रेस पर पलटवार

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में औरंगजेबी मानसिकता किस तरह हावी हो गई है, यह जोधपुर की घटना से साफ पता चलता है। जालोरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति से झंडा उतारकर विशेष तरह का झंडा फहराना और फिर पत्थरबाजी की घटना, बिना सत्ता के संरक्षण में संभव नहीं हो सकती है।

उन्होंने ये भी कहा कि गहलोत जी, आप राज्य के मुख्यमंत्री के साथ-साथ गृह मंत्री भी हैं। कानून व्यवस्था के साथ यह खिलवाड़ आपके गैर जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। करौली दंगों के लिए आपने जिस तरह जय श्रीराम के नारों को जिम्मेदार ठहराया था, क्या अब जोधपुर की इस घटना पर बताएंगे कि यहां कौन से नारे लगे।

Jodhpur Communal Clash: भाजपा के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि  जोधपुर में एक सनकी साजिश के तहत यह सब हो रहा है। राजस्थान सरकार के लिए धर्मनिरपेक्षता बस एक वोट बैंक का जरिया रह गया है। राजस्थान सरकार अपनी साजिश में ही फंस कर रह गई है। 

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज मुबारक दिन है, सब लोग अमन से त्योहार मना रहे हैं. जोधपुर के लोग किसी के बहकावे में ना आएं. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राज में ही दंगे होते हैं. बीजेपी शासित राज्यों में शांति है।

इस घटना के बाद राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी बयान देते हुए कहा है कि स्थिति अब भी नियंत्रण में है। हालात बिगड़ने के लिए भाजपा दोषी है।

आप को बतो दे कि जोधपुर हिंसा को लेकर भाजपा मुख्यमंत्री गहलोत पर हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत धरने पर बैठ गए हैं। वहीं सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। गहलोत सरकार के राज में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। मामले को लेकर पूनिया ने कहा कि इस तरह के घटना कांग्रेस के संरक्षण में किया जाता है। पूनिया ने कहा कि इस तरह के मामले बहुसंख्यक समुदाय पर चोट है। प्रदेश के शांति, लोगों की सुरक्षा के लिए वोट की राजनीति छोड़कर गहलोत जी को जनसुरक्षा की चिंता करनी चाहिए।

पुलिस ने ये बताया है कि जोधपुर हिंसा मे अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं सीएम गहलोत बार-बार दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाने की अपील कर रहे है।

Jodhpur Communal Clash: गौरतलब है  कि जोधपुर शहर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई थी। इस दौरान जालोरी गेट सर्कल पर भगवा झंडे लगाए गए थे। मंगलवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने इसी सर्कल पर झंडे लगाने की कोशिश की तो विवाद हो गया।

वहीं हिंदूवादी संगठनों ने वहां आकर विरोध दर्ज कराते हुए नमाज के लिए लगाए गए लाउडस्पीकरों को पोल से उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इसके बाद तनाव को देखते हुए जोधपुर शहर में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है और साथ ही में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया है।

Violence On Eid: अनंतनाग से लेकर जोधपुर तक शांतिदूतों का ईद पर बवाल, आजाद कश्मीर के भी लगाए नारे
Loudspeaker Controversy:जोधपुर में ईद से पहले लाउडस्पीकर को को लेकर दो गुटों में झड़प,पुलिस ने उपद्रवियों पर किया लाठीचार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।