Jodhpur Violence : जोधपुर हिंसा में अब तक 97 लोग गिरफ्तार, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

Jodhpur Violence

Jodhpur Violence :  जोधपुर में ईद से एक दिन पहले दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई थी। प्रशासन ने हिंसा के बाद शहर के 10 क्षेत्रों कर्फ्यू लगा दिया और पुलिस ने हिंसा के दोषियों पर कार्यवाही करते हुए अब तक 97 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में हुई हिंसा के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और साथ ही में प्रशासन को शांति बनाए रखने के लिए दिशानिर्देश दिए थे।

Jodhpur Violence : सीएम अशोक गहलोत का हिंसा को लेकर बयान

सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि हिंसा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा, दंगा किसी कीमत पर नहीं हो। कहीं तनाव होगा तो कार्रवाई की जाएगी। इसमें जो भागीदार बनते हैं चाहे वो किसी भी धर्म का हो, पार्टी का हो, जाति या वर्ग का हो सभी के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

एडीजी हवा सिंह घूमरिया- जोधपुर हिंसा में 97 लोग गिरफ्तार

राजस्थान के एडीजी हवा सिंह घूमरिया ने कहा है कि जोधपुर में हुए दंगों के सिलसिले में अब तक कुल 97 लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। डिप्टी और एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए हैं। हर छोटी-बड़ी घटना पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Jodhpur Violence : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने राज्यपाल को लिखा पत्र

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने जोधपुर हिंसा को लेकर राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र लिखा। उसमें उन्होंने कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र से जोधपुर में हुई हिंसा की घटनाओं की जांच शुरू करने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश पारित करने का अनुरोध किया है। और साथ ही उन्होंने राज्यपाल से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भी आग्रह किया।

गौरतलब है  कि जोधपुर शहर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली गई थी। इस दौरान जालोरी गेट सर्कल पर भगवा झंडे लगाए गए थे। मंगलवार को मनाई जाने वाली ईद को लेकर विशेष समुदाय के लोगों ने इसी सर्कल पर झंडे लगाने की कोशिश की तो विवाद हो गया।

वहीं हिंदूवादी संगठनों ने वहां आकर विरोध दर्ज कराते हुए नमाज के लिए लगाए गए लाउडस्पीकरों को पोल से उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इसके बाद तनाव को देखते हुए जोधपुर शहर में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया और साथ ही में इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया था।

Jodhpur Communal Clash: जोधपुर हिंसा पर सियासत तेज, कांग्रेस का आरोप जोधपुर हिंसा भाजपा की साजिश, भाजपा ने भी किया पलटवार

Violence On Eid: अनंतनाग से लेकर जोधपुर तक शांतिदूतों का ईद पर बवाल, आजाद कश्मीर के भी लगाए नारे

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।