राजस्थान: राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में कन्हैया लाल के परिजनों से मुलाकात की।
28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल की हत्या कर दी थी। pic.twitter.com/LBB0VLW9IR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
Kanhaiya Lal Murder Case Live: वहीं सीएम अशोक गहलोत ने उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की हत्या के बारे मे कहा कि इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया। रात भर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था।
इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। जिस तरह से हत्या की गई वो जघन्य अपराध है। हमने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुजरिमों को पकड़ लिया। रात भर में पता लगा लिया गया कि इनका अंतराष्ट्रीय संगठनों से संबंध था: उदयपुर की घटना पर राजस्थान CM अशोक गहलोत pic.twitter.com/b3iNSL3atR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
Kanhaiya Lal Murder Case Live: उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब है कि यह घटना आंतकवाद से संबंधित थी। यह कोई दो धर्मों के बीच का झगड़ा नही था। UAPA की धाराओं में केस दर्ज़ कर लिया गया है, जिसके बाद NIA ने यह केस ले लिया है। NIA त्वरित कार्रवाई करते हुए मुजरिमों को जल्द सजा दिलवाए।
सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि वो धरना-प्रदर्शन ना करें, शांति बनाए रखें। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कैसे इनको सजा मिले।
मैं प्रदेशवासियों से अपील करूंगा कि वो धरना-प्रदर्शन ना करें, शांति बनाए रखें। सरकार पूरी तरह से मुस्तैद है और हम ये सुनिश्चित करेंगे कि कैसे इनको सजा मिले: उदयपुर की घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत pic.twitter.com/8EL99chn6f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
Kanhaiya Lal Murder Case Live: आपको बता दें कि उदयपुर में आज गुरूवार 30 जून को बंद का ऐलान हिंदू संगठनों के द्वारा बुलाया गया है। धारा 144 पहले से ही उदयपुर शहर में कानून व्यवस्था को मद्देनजर प्रशासन ने लगाई हुई है। हिंदू संगठनों ने कन्हैया लाल के मर्डर के विरोध में मौन जुलूस निकाला। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
#WATCH राजस्थान: बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर आकर उदयपुर हत्याकांड का विरोध किया।
28 जून को दो लोगों ने दर्ज़ी कन्हैया लाल का सिर काट दिया था। उन्होंने भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के बयान का कथित रूप से समर्थन करते हुए ऑनलाइन पोस्ट किया था। pic.twitter.com/x6PzZmHN1I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 30, 2022
गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार 28 जून को दर्जी कन्हैया की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। रियास और गौस ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से दर्जी का गला काट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसकी हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने नुपूर शर्मा के बायन का समर्थन किया था।
दोनो आरोपियों को भिलवाड़ा के 38 साल के रियाज़ अत्तारी और 39 साल के गौस मोहम्मद हैं। राजस्थान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया था। इन्होंने हत्या करने के बाद एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि पैग़ंबर के अपमान करने वालों को यही सज़ा मिलेगी।