Loksabha Chunav 2024: CM Yogi का बड़ा बयान,काशी और अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी

Loksabha Chunav 2024

Loksabha Chunav 2024 के द्वितीय चरण में होने वाले नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के प्रचार में जनसभा को संबोधित करने आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “काशी अयोध्या के बाद अब सरकार का पूरा फोकस मथुरा पर है। सरकार मथुरा के सर्वांगीण विकास के लिए भरपूर रूपया देने को तैयार है। अयोध्या, काशी से पहले मथुरा में चुनाव होना है। इस बार मथुरा की जनता को बीते दो चुनाव के जिताये हुए मतों से अधिक वोट देकर हेमामालिनी को रिकार्ड मतो से जिताकर लोकसभा में भेजना है।”

CM Yogi: काशी-अयोध्या के बाद मथुरा की बारी

CM Yogi ने कहा कि “अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरह कुंज गलियां था, आज वहां हर कोई खुश है। हमने काशी और अयोध्या में जो कार्य करना था उसे लाइन अप कर दिया है। अब हमारा पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है। यहां सब कुछ होगा। यहां का विकास भी यहां के लोगों की भावनाओं के हिसाब से कराने जा रहे हैं।
अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए, काशी का काम भी हो गया है, अब मथुरा के काम को भी विकास की गति देना है। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस को देश में साठ साल तक शासन करने का मौका मिला, क्यों नहीं इन्होंने काशी में विश्वनाथ धाम का निर्माण किया। मोदी जी तो पिछले दो बार से ही सांसद हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा पहले की केंद्र और राज्य की सरकारों ने क्यों काशी के बारे में सोचा। क्यों नहीं उन्होंने मथुरा वृंदावन के बारे में सोचा। आख़िर सपा-बसपा-कांग्रेस सभी को आपने अवसर दिया था।यहां पर नंदगांव, गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, मथुरा, वृंदावन सभी को तीर्थ स्थल बनाने का कार्य था ये सब भाजपा ने किया।”

सीएम योगी: हर संभव कराया जाएंगे विकास कार्य

उन्होंने आगे कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को लोगों के सामने रखा है। उसे विकसित भारत के लिए विकसित उत्तर प्रदेश और उसे विकसित उत्तर प्रदेश के लिए विकसित मथुरा का होना बहुत जरूरी है। सरकार के पास जो संभावना होगी, उसी में विकास कराया जाएगा। स्पिरिचुअल टूरिज्म को भी विकसित किया जाएगा। यमुना शुद्धिकरण के लिए जो कार्य करने होंगे, वह किए जाएंगे। रंगोत्सव, कृष्ण उत्सव के कार्यक्रम कराकर मथुरा की पहचान को आगे बढ़ने का काम भाजपा सरकार ने किया है। नमामि गंगे परियोजना की तर्ज पर यमुना मैय्या को भी शुद्धिकरण से जोड़ने का काम किया जाएगा। सीएम योगी ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि चारों ओर से मोदी जी के लिए एक ही आवाज आ रही है। भारतवासियो ने ऐसी सरकार देखी जिसने राष्ट्रीय स्वाभिमान को 56 इंच चौड़ा किया।”

सीएम योगी: कांग्रेस पर साधा निशाना

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “यह राधे रानी की भूमि है… अगर आधी आबादी का अपमान करोगे तो आधी आबादी ही नहीं, बल्कि पूरा भारत वर्ष ऐसा सबक सिखाएगा कि आगे से राजनीति करने लायक बच नहीं पाओगे…”

हेमा मालिनी: जनता की अदालत 400 पार के नारे को करेगी सरकार

जनसभा में पार्टी प्रत्याशी हेमा मालिनी ने कहा की “जनता के मन में मोदी की गारंटी के प्रति विश्वास है। 400 पार का नारा जनता ने दिया है। जनता ही उसको सफल बनाएंगी विपक्ष गुमराह व झूठ की राजनीति कर रहा है।” ब्रजवासियो के साथ भारत की जनता ने मोदी को तीसरी बार चुनने का मन बना लिया है। भाजपा सर्व समाज के लिए कार्य कर रहीं है। जनसभा का संचालन सुनील चतुर्वेदी ने किया, अंत में आभार व्यक्त महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी द्वारा किया गया।

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

दिल्ली के CM Kejriwal ने दिया आप के विधायकों को संदेश, कहा- “दिल्ली के 2 करोड़ लोगो मेरा परिवार…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।