Madhya Pradesh: RTI ( Right To Information) के जरिए एक महिला के प्रेम प्रसंग का उजागर हुआ है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। शादी के बाद सुहागरात के महिला के पेट पर पति को दिखे टांकों ने एक- दूसरे को दूर कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
सगाई के बाद से ही लड़के की अपनी मंगेतर से अच्छी खासी बातचीत होने लगी थी। मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के रहने वाले इस शख्स की करीब दो वर्ष पहले जिला अशोकनगर में रहने वाली एक लड़की से पूर्ण रीति-रिवाज के साथ धूमधाम से शादी हुई थी। शादी के बाद सुहागरात वाली रात को मंगेतर के पेट पर दिखे टांकों से लड़के का शक गहरा गया, लेकिन पति कुछ बोला नहीं शादी के कुछ दिन बाद महिला मायके चली गई। शक के चलते पति कई दिनों तक उसे लेने ही नहीं गया, यहीं से मामला बिगड़ता चला गया और लड़की के मायके वालों ने लड़के पर दहेज प्रताड़ना का केस दायर करा दिया।
पति ने शुरू की तहकीकात..
जब लड़के पर दहेज प्रताड़ना का केस दायर हो जाता है, तो उसके बाद से लड़का तहकीकात शुरू कर देता है। लड़की के नजदीकी नाते-रिश्तेदारों से बातें करना शुरू कर देता है। तब पता चलता है, कि लड़की शादी से पहले एक स्कूल में पढ़ाती थी वहीं पर एक टीचर से अफेयर चल रहा था। जब लड़का आगे और छानबीन करता है, तो पता चलता है कि शादी से कुछ दिनों पहले ही अशोकनगर के ही एक अस्पताल से इलाज भी चला था।
पति ने लिया RTI का सहारा
पति ने RTI का सहारा लिया, जिससे चौंकाने वाला खुलासा सामने आया, जिसे सुन वह सन्न रह गया। रिपोर्ट में पता चला कि शादी से महज तीन माह पहले पत्नी गर्भवती (प्रेग्नेंट) थी। ये भी साफ हो गया कि युवती ने गर्भपात भी करवाया था, चौंकाने वाली बात यह है कि एक मेडिकल रिपोर्ट शादी से पहले पति का नाम लिखवाया गया था।
Madhya Pradesh: अब आरटीआई से मिली इस जानकारी को पति ने अपने वकील के जरिए कोर्ट में पेश किया है। साथ ही उस महिला व उसके परिजनों पर भ्रूण हत्या का आरोप लगाते हुए आगे कहा है, कि ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट भी की है। पति ने न्यायालय से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है।