Maharashtra Politics: मंगलवार 13 जून को महाराष्ट्र के अखबारो में शिवसेना (एकनाथ शिंदे) की पार्टी ने एक विज्ञापन छपवाया है जो कि अब गठबंधन में नए दरार की वजह बन सकता है। इस विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र में देवेंद्र फडनवीस से ज्यादा लोकप्रिय बताया गया है। पोस्टर में मोदी को भारत के लिए और शिंदे को महाराष्ट्र के लिए जरूरी बताया है।
Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे कि पार्टी ने मंगलवार 13 जून को एक पोस्टर छपवाया है जिसमें ‘मोदी फॉर इंडिया, शिंदे फॉर महाराष्ट्र’… और साथ ही पार्टी ने एक सर्वे भी करवाया है जिसमें दावा किया गया है कि महाराष्ट्र के सीएम की पहली पसंद पार्टी ने वर्तमान सीेएम को ही बताया है। सीएम के तौर पर महाराष्ट्र के लोगों की पहली पसंद के रूप में एकनाथ शिंदे है जिन्होंने फडणवीस को पीछे छोड़ते हुए 26.1% लोग पसंद बन गए है। भाजपा के महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और वर्तमान में डिप्टी सीएम फडणवीस को महज 23.2% लोग ही पसंद कर रहे हैं।
Maharashtra Politics: वहीं राज्य में बीजेपी को पसंद करने वाले लोगों की संख्या 30.2 फीसदी बताई गई है तो वहीं शिंदे की पार्टी को 16.2 प्रतिशत और दोनों गठबंधन को 46.4 फीसदी लोगों की पसंद बताया है।
Maharashtra Politics: इस सर्वे में बीजेपी–शिवसेना गठबंधन सरकार को 46.4 फीसदी लोगों को पसंद करना बताया गया है और ये ही एक कारण है कि अब ये सर्वे राजनीति का अखाड़ा बन गया है। वहीं इस पूरे सर्वे पर उद्धव गुट की शिवसेना से राज्यसभा सांसद संजय राउत ने चुटकी लेते हुए पूछा है कि “क्या एकनाथ शिंदे ने यह सर्वे अपने सरकारी भवन वर्षा में करवाया है?”
Maharashtra Politics: गौरतलब है कि पिछले साल 2022 में एकनाथ शिंदे ने अपने आप को उद्धव गुट से खुद को अलग कर लिया था। शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाया था कि वो शिवसेना में उनको और उनके जैसे कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सौतेला व्यवहार करते है। उनकी कई मौकों पर अवेहलना भी करते है और साथ ही
Maharashtra Politics: हिंदुत्व की विचारधारा के साथ समझौत करने जैसे मुद्दों को आधार बनाकर पार्टी में बगावत कर दी थी और तात्कालीन महाराष्ट्र अघाड़ी सरकार गिरा दी थी।
ये भी पढ़ें…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…
IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…