Nupur Sharma Case live: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की नेता नुपुर शर्मा के पोस्टर कुछ अपराधिक प्रवत्ति वाले व्यक्तियों ने सूरत में लगा दिए। शहर में जिलानी ब्रिज की सड़क पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पोस्टर लगा दिए। जिसमें उसकी सूरत पर जूते के निशान बने है। इस पोस्टर को लगाते हुए अपराधी प्रवत्ति के लोगों ने नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की माँग की है। ऐसे पोस्टर किसने लगाए है इसका पता नहीं लग पाया है।
आप को बता दें कि भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा और दिल्ली बीजेपा मीडिया प्रभारी नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित बयान दिया था। इस्लामिक देशों ने जिस तरह से इस विवादित बयान पर कड़ा रूख अख्तिहार किया है। इस कड़े रूख के कारण ही भाजपा ने नुपूर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है और भाजपा नेता नवीन जिंदल को भाजपा से बर्खास्त कर दिया था।
Nupur Sharma Case live:भाजपा ने नुपुर के बयान को व्यक्तिगत बताते हुए किनारा कर लिया था और इसके बाद नुपुर ने भी अपने बयान को वापस लेते हुए कहा था कि मेरे से बार-बार महादेव जी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पायी और मैनें रोष में आके कुछ चीजें कह दी है। अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची हो तो मैं अपने शब्द वापिस लेती हूँ। मेरी मंशा किसी को कष्ट पहुँचाने की कभी नहीं थी।
— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) June 5, 2022
Nupur Sharma Case Live: राहुल गांधी और पी. चिदंबरम समेत कई कांग्रेस नेताओं के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने ट्विटर हैंडिल पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है।काँग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से लिखा कि पिछले 8 साल से भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित कर रही है। नफरतजीवी भाजपा देश की छवि को कलंकित करना बंद करे।
पिछले 8 साल से भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत भारत की छवि को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कलंकित कर रही है।
नफरतजीवी भाजपा देश की छवि को कलंकित करना बंद करे।#BJP_Defames_India pic.twitter.com/v31jKGnLyC
— Congress (@INCIndia) June 7, 2022
काँग्रेस के ट्वीटर हैडल से आगे लिखा जाता है कि भाजपा के ‘असामाजिक तत्वों’ ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है। भाजपा के ‘असामाजिक तत्वों’ ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है। भाजपा देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले ‘असामाजिक तत्वों’ को गिरफ्तार कब करेगी?
भाजपा के 'असामाजिक तत्वों' ने देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया है।
भाजपा के 'असामाजिक तत्वों' ने देश की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है।
भाजपा देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले 'असामाजिक तत्वों' को गिरफ्तार कब करेगी? pic.twitter.com/tDrlRKmQ3H
— Congress (@INCIndia) June 7, 2022
वहीं काँग्रेस के पूर्व राहुल गाँधी ने कहा है कि नफ़रत सिर्फ़ नफ़रत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है। ये भारत जोड़ने का वक़्त है।
नफ़रत सिर्फ़ नफ़रत को जन्म देती है। प्यार और भाईचारे का रास्ता ही भारत को प्रगति की दिशा में ले जा सकता है।
ये भारत जोड़ने का वक़्त है। #BharatJodo
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 5, 2022
गौरतलब है कि नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद के बयान पर देश और इस्लामिक देशों में जमकर राजनीति हो रही है। AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने भी नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने की माँग की है और कतर,साऊदी अरब से लेकर पाकिस्तान तक पैगंबर मोहम्मद पर दी गई विवादित टिप्पणी पर जमकर राजनीति हो रही है। इस्लामिक देशों ने पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान पर घोर निंदा करते हुए भारत से माँफी माँगने के लिए कह रहे हैं। सपा कि पूर्व नेता ने ओवैसी और इस्लामिक देशों को नसीहत देते हुए आज तक के साथ बात करते हुए कहा कि भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में शर्मनाक बयान दिया जिसकी मैं कड़ी निंदा करती हूँ। और नुपुर शर्मा के इस बयान से मैं काफी आहत हुई हूँ। लेकिन जैसे बीजेपी और पीएम मोदी ने इस नुपुर शर्मा के मसले को संभाला उसकी मैं प्रशंसा करती हूँ। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के आराध्यों का अपमान करना हमारी संस्कृति में नहीं है। बीजेपी ने नुपुर शर्मा को निलंबित करके ठीक किया है।