Punjab: अमृतपाल सिंह अब तक है फरार, वायरल वीडियो में कार में भागता दिख रहा है खालिस्तानी

Punjab

Punjab: पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ पिछले चार दिनों से एक्शन जारी है। अमृतपाल सिंह के कई समर्थकों को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वारिस पंजाब दे अमृतपाल सिंह के ड्राईवर और चाचा ने तो खुद पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अमृतपाल सिंह को धर दबोचने के लिए पंजाब के अलावा पंजाब से सटे हुए राज्यों में भी दबिश डाल रही है। लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली ही है। अमृतपाल अभी तक फरार है और इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खालिस्तानियों का सरगना अमृतपाल टोल प्लाजा पर ब्रेजा कार की अगली सीट पर दिखाई दे रहा है। 

Punjab: ब्रेजा कार को पुलिस ने शाहकोट के मनप्रीत मन्ना के घर से गाड़ी बरामद को बरामद किया है।गाड़ी से पुलिस को अवैध बंदूक कारतूस और वॉकीटॉकी सेट भी मिला है। वॉकीटॉकी से वो  लगातार किसी के साथ संपर्क करता नजर आ रहा है।

Punjab: 18 मार्च को शुरू हुआ था अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन

अमृतपाल सिंह के खिलाफ शनिवार (18 मार्च) को पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी तब पुलिस ने उसका कई किलोमीटर तक पीछा किया था  हालांकि वह पंजाब पुलिस को चकमा देने में सफल रहा था। तब जांच अधिकारियों ने दावा किया था कि अमृतपाल सिंह अपनी मर्सिडीज कार छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद उसने ब्रेजा कार और बाइक का इस्तेमाल किया जिसमें वह पिंक पगड़ी में दिख रहा है।

पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल सिंह ने नांगल अम्बियन में कपड़े बदले और भाग गया और  पुलिस ने भागने में मदद करने वाले उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था ठीक है। जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और उसकी ब्रेजा कार को बरामद किया गया है। उसने गुरुद्वारा का दौरा किया और फिर से भागने से पहले कपड़े बदले थे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री मान ने कहा था कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

पंजाब सरकार: अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया

पंजाब सरकार ने मंगलवार को बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है। उसकी तलाश के लिए लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में मंगलवार को अमृतपाल सिंह के घर पंजाब इंटेलिजेंस की टीम पहुंची।

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे से जुड़े करीब 154 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। पंजाब पुलिस राज्य में लगातार फ्लैग मार्च कर रही है जिससे राज्य में शांति बहाली कायम रह सके। अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा, ”80 हजार जवान क्या कर रहे हैं? अब तक अमृतपाल सिंह फरार है और ये पंजाब पुलिस की खुफिया नाकामी है।

ये भी पढ़ें…

Earthquake: 6.6 की तीव्रता से आये भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत
Amritpal Singh: अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर ने पंजाब पुलिस के सामने किया सरेंडर,आईजी सुखचैन सिंह गिल-“अमृतपाल सिंह अभी तक नहीं हो पाया गिरफ्तार”

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।