Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी काँंग्रेस के प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को करीब 55 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। उनको 58 हजार 258 वोट मिलें और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 3 हजार 233 वोटों मिलें।
Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगे कहा कि मैं चंपावत की अतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जीत दिलाई। मैं प्रयास करूंगा कि उनके समर्थन को यहां की सेवा और विकास के रूप में उनको वापस करूं। ये जीत चंपावत की जनता की जीत है।
मैं चंपावत की अतुल्य जनता का धन्यवाद करता हूं। मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इतनी बड़ी जीत दिलाई। मैं प्रयास करूंगा कि उनके समर्थन को यहां की सेवा और विकास के रूप में उनको वापस करूं। ये जीत चंपावत की जनता की जीत है: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, चंपावत, उत्तराखंड pic.twitter.com/3pM9j4qZyc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2022
आप को बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी की जीत के बाद से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुँह मीठा करके जीत की खुशी मनाई। ढोल-नगाड़ो पर भाजपा के कार्यकर्ता जमकर थिरके। सीएम धामी को मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव को जीतना बेहद जरूरी था। चंपारन से उन्होंने अपना नामांकन भरा था और चंपावत की जनता ने भी अपने प्यारे सीएम धामी को निराश नहीं किया और जमकर भर-भर के धामी को वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाया है।
गौरतलब है कि राज्य में इसी साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सोटें जीतकर सरकार बनाई थी। लेकिन दुर्भाग्यवश सीएम धामी अपनी सीट को नहीं बचा पाए थे। धामी को खदीमा विधानसभा सीट से हार का सामना करने पड़ा था। फिर, भी केंद्रीय नेत्रत्व ने धामी पर ही भरोसा जताते हुए उनको सीएम पद पर बनाए रखने का फैसला किया था। धामी ने 23 मार्च को सीएम पद की शपथ ली थी। सीएम पद पर बने रहने के लिए उनकों 6 महीने के अंदर विधायक बनना जरूरी था। इसलिए चंपावत से उप चुनाव जीतना बेहद जरूरी था।