ताजा ख़बरें

Ramnavmi Special: रामनवमी कब और क्यों मनाई जाती है? आप यहां पढ़ सकते हैं…

Ramnavmi Special: 22 मार्च से चैत्र नवरात्र की शुरूआत हुई थी और समापन गुरुवार 30 मार्च को रामनवमी के साथ हो रहा है। रामनवमी भारत में मनाया जाने वाला बहुत ही प्राचीन त्योहार है। शास्त्रों में लिखा है, कि प्रभु श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ था। यही वजह है, कि इस तिथि को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
क्यों मनाई जाती है राम नवमी?

Ramnavmi Special: हिंदु धर्म में राम नवमी का एक अलग महत्व है। यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन अधिकांश लोग व्रत रख कर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना करते है। आज हम आपको कि राम नवमी क्यों मनाई जाती है और हिन्दु धर्म में इसका क्या महत्व है।

Ramnavmi Special: हिंदू धर्म ग्रथों में भगवान राम और उनके तीनों भ्राताओं के जन्म को लेकर एक पौराणिक कथा बताई गई है। इसके अनुसार राजा दशरथ की तीन रानियों कौशल्या, सुमित्रा और कैकयी में से तीनों को जब पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई थी तो राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया। प्रसाद में यज्ञ से निकली खीर को तीनों रानियों को खिला दिया गया।

Ramnavmi Special: विष्णु के अवतार श्रीराम का हुआ था जन्म

Ramnavmi Special: कुछ समय के पश्चात राजा दशरथ के घर में खुशखबरी सुनने को मिली यानी तीनो रानियों ने गर्भ धारण किया। उसके बाद चैत्र शुक्ल नवमी के दिन कौशल्या माता ने राम, कैकयी ने भरत और सुमित्रा ने लक्ष्मण और शत्रुघ्न को जन्म दिया। राजा दशरथ को अब उनके उत्तराधिकारी मिल चुके थे। तब से यह तिथि राम नवमी के रूप में मनाई जाती है।

Ramnavmi Special: रामनवमी का हिन्दू धर्म में महत्व

हिन्दू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। रामनवमी के साथ ही जुड़ा है मां दुर्गा के नवरात्रों का समापन। कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने धर्मयुद्ध में विजय पाने के लिए देवी दुर्गा की पूजा की। देवी दुर्गा से उन्हें असीम शक्ति प्राप्त हुई। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन स्वयं भगवान विष्णु ने भगवान राम के रुप में अवतार लिया था। यही वजह है कि पूरे देश भर में रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Written By—Swati Singh

ये भी पढे़ं…

Ramnavmi 2023: जहांगीरपुरी में तनाव, भारी सुरक्षाबल तैनात, हिंदू संगठनों ने बिना इजाजत निकाला जुलूस
Aligarh: मुस्लिम युवती ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, मूर्ति खंडित कर मीट बनाने पर अड़ी
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

5 days ago