Russia-Ukraine War live: पुतिन का दावा-मारियूपोल पर रूसी सेना का कब्जा, बोरिस जाॅनसन ने पुतिन को कहा मगरमच्छ

Russia-Ukrain-War-Live

Russia-Ukraine War live: रूस-यूक्रेन की बीच हो रहे  भीषण युद्ध का आज 57 वां दिन है। रूस और यूक्रेन दोनों को ही इस युद्ध में जबरदस्त नुकसान उठाना पड़ रहा है। रूस को यूक्रेन से ऐसी जबरदस्त टक्कर मिलेगी ऐसा रूस ने सपने में भी नही सोचा था। रूस ने अपनी सारी शक्ति संजोकर, यूक्रेन के शहरों पर जबरदस्त प्रहार कर रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन के हवाले से खबर आ रही है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर मारियूपोल पर कब्जा कर लिया है। और मारियूपोल को आजाद भी घोषित कर दिया है। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जाॅनसन ने पुतिन को मगरमच्छ तक कह दिया है।

Russia-Ukraine War live: पुतिन का दावा-रूसी सेना का मारियूपोल पर कब्जा

न्यूज एजेंसी AFP ने रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने खुद मारियुपोल शहर पर जीत की घोषणा की है। पुतिन ने इस शहर को स्वतंत्र भी घोषित कर दिया है।

पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियूपोल की आजादी की सराहना करते है और साथ ही रूसी सेना को आदेश देते है कि वह इस औधोगिक क्षेत्र को बंद कर दे ताकि एक भी यूक्रेनी सैनिक जिंदा न बच सकें।

बोरिस जॉनसन ने पुतिन को कहा मगरमच्छ 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूसी राष्ट्रपति की तुलना मगरमच्छ से की। उन्होंने कहा कि वार्ता के दौरान पुतिन का व्यवहार उस मगरमच्छ की तरह रहता है जिसके जबड़े में आपका पैर फंसा हो। उन्होंने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को लगातार हथियार सप्लाई करने की भी अपील की।

Jahangirpuri Demolition live : बीजेपी नेता हरीश खुराना का केजरीवाल पर तंज, “मुस्लिम वोटों की सेल लगी है, आप कहां रह गए पीछे”
Jahangirpuri Demolition Update: SC का आदेश दो हफ्ते तक नहीं चलेगा बुलडोजर
दिल्ली जहांगीरपुरी हिंसा मामला: बुलडोजर पर लगा ब्रेक, एससी का आदेश यथास्थिति बनाए रखे
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।