shinde Passed Floor Test: विधानसभा में एकनाथ शिंदे फ्लोर टेस्ट में पास, पक्ष में 164 और विपक्ष में पड़े 99 वोट

Eknath shinde Passed Floor Test

 shinde Passed Floor Test: एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में विश्वास मत के दौरान बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। एकनाथ शिंदे के पक्ष में 164 मत मिले। वहीं विपक्ष में केवल 99 वोट पड़े।

shinde Passed Floor Test: वहीं इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रावसाहेब पाटिल ने सदन में फ्लोर टेस्ट करने से पहले कहा कि महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार के लिए अंतिम परीक्षा का दिन है… हम महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट में 100% जीतेंगे और हुआ भी वहीं जैसा पाटिल ने कहा आसानी से विधानसभा में सीएम एकनाथ शिंदे ने आसानी से बहुमत का आकड़ा पार कर लिया।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत: बागी विधायकों को कहा कि आप को किस बात का डर?

वहीं शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे को लेकर कहा कि पार्टी में लोग आते हैं चले जाते हैं, ऐसा हर पार्टी में होता है। हमारे लोग भी गए लेकिन यह लोग चुनकर वापस कैसे आएंगे? यह लोग शिवसेना के नाम और हमारे कार्यकर्ता की मेहनत से चुनकर आए थे। कोई प्रलोभन या किसी एजेंसी के दबाव की वजह से यह लोग चले गए। यह अस्थायी व्यवस्था है।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग छोड़कर गए हैं उनका गांव में घूमना भी मुश्किल है। कसाब को भी इतनी सुरक्षा नहीं दी गई थी जितनी इनको (विधायकों को) दी गई। जब यह लोग मुंबई में उतरे तो लगभग आर्मी को बुला लिया था। गुवाहाटी में भी देखा होगा कि किस तरह से घेराबंदी की थी। आपको किस बात का डर है?

shinde Passed Floor Test: देवेंद्र फडनवीस- मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, तब लोगों ने मेरा उड़ाया था मजाक 

वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि राजनीति में विरोधियों की आवाज सुनने के लिए सभी को तैयार रहना चाहिए। हमने देखा कि सोशल मीडिया पर बयान देने और पोस्ट करने के लिए लोगों को जेल में डाल दिया गया। हमें उचित तरीके से आलोचना का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मैंने कहा था कि मैं वापस आऊंगा, लेकिन जब मैंने ऐसा कहा तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। मैं आज वापस आया हूं और उन्हें (एकनाथ शिंदे) अपने साथ लाया हूं। मैं उन लोगों से बदला नहीं लूंगा जिन्होंने मेरा मजाक उड़ाया।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडनवीस ये भी कहा कि पिछली कैबिनेट ने 2 शहरों के नाम बदलने का फैसला लिया था, हम उसको बरकरार रखेंगे क्योंकि हम इस पर समान विचार रखते हैं। हमें उन फैसलों की फिर से पुष्टि करनी होगी क्योंकि उस समय कैबिनेट नियमों के अनुसार नहीं थी, राज्यपाल ने पहले ही फ्लोर टेस्ट के लिए कहा था।

Gyanvapi Maszid Case: वाराणसी कोर्ट कर रहा है ज्ञानवापी मस्जिद की सुनवाई, आज वीडियो लीक मामले मे भी हो सकती है सुनवाई
Umesh Kolhe Hatyakand: गृहमंत्री अमित शाह ने उमेश कोल्हे की हत्या की जांच NIA को सौपी, 21 जून को हुई थी हत्या
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।