ShriKant Tyagi Arrested: श्रीकांत को पुलिस ने मेरठ से धर दबोचा, नोएडा में महिला के साथ गाली-गलोच का आरोप

ShriKant Tyagi Arrested:

ShriKant Tyagi Arrested: नोएडा के छुटभैय्या नेता श्रीकांत को मेरठ से उत्तर प्रदेश पुलिस ने तीन लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। आपको बता दें कि प्रशासन ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी छापेमारी में जगह-जगह दबिश डाल रही थी। तीन दिन से श्रीकांत यूपी पुलिस को चकमा दे रहा था।

ShriKant Tyagi Arrested: एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ़्तारी के संबंध में शीघ्र ही नोएडा पुलिस आयुक्त स्वयं प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे प्रकरण की पूरी जानकारी देंगे। उनको निर्देशित किया गया है कि जल्द कानूनी कार्रवाई पूरी करके प्रेस से सभी चीजें साझा करें जिससे चीजें सभी को स्पष्ट हों।
 
गौरतलब है कि 4 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुद को श्रीकांत त्यागी भाजपा का नेता बता रहा था और  इस विवादित वीडियो में त्यागी एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और गाली गलोच करते हुए देखा गया था और तब से ही वह फरार चल रहा था। 
बता दें कि ये विवादस्पद मामला नोएडा के सेक्टर 93 की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का हैं। 
ShriKant Tyagi Arrested: मीडिया के संज्ञान में आने के बाद त्यागी पर प्रशासन ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने आज मेगलवार 9 अगस्त की सुबह त्यागी की एक और फोर व्हीलर गाड़ी को जब्त किया है। इससे पहले सोमवार को सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी के आवास के अवैध निर्माण को बुलडोजर से गिरा दिया गया।
इससे पहले नोएडा पुलिस ने त्यागी के 6 साथियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि ये सारे लोग गाजियाबाद के रहने वाले हैं। नितिन त्यागी, लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, चर्चिल राणा, प्रिंस त्यागी और रवि पंडित पर आरोप है कि इन सभी ने रविवार रात श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसाइटी में बवाल मचाया था और साथ ही श्रीकांत त्यागी के मामले में मीटिंग कर रहे लोगों को धमकाया भी था। सभी 6 आरोपियों को न्यायालय ने पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
ये भी पढ़े…
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।