सोनिया गांधी: राजस्थान से भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, क्या बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत पढ़िए पूरी रिपोर्ट

सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। आपको बता दें कि,सोनिया गांधी ने पहली बार राज्यसभा सदस्य बनने के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रही। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से लोकसभा की मौजूदा सांसद हैं। राजस्थान की ये सीट पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के रिटायर होने की वजह से रिक्त हुई है। और अब सोनिया गांधी यहां से राज्य सभा जाने की तैयारी में है।

 

क्या बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत?

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के जयपुर से राज्यसभा नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, “वह किसी भी राज्य में जा सकती थीं और राज्यसभा सदस्य बन सकती थीं, लेकिन अगर उन्होंने राजस्थान को चुना है, तो यह खबर दुनिया भर में जाएगी कि सोनिया गांधी ने राजस्थान चुना है। राजस्थान की चर्चा पूरे देश और दुनिया भर में होगी। इतना अनुभवी कोई व्यक्ति यहां अपना नामांकन दाखिल करने आ रहा है। आप कल्पना कर सकते हैं कि हम सब कितने गौरवान्वित हैं। एनडीए सरकार भी अब सतर्क हो जायेगी।”

क्या बोले भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ?

वहीं, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा है कि, “कांग्रेस के अधिकांश राज्यसभा सदस्य बाहर से ही आए हैं। अच्छा होता अगर कांग्रेस स्थानीय लोगों को वरीयता देती।”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि, “कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी हैं। अब कांग्रेस थकी है या सोनिया गांधी थकी हैं ये तो जनता निर्णय करेगी। थक तो जरूर गई हैं। हमारी शुभकामनाएं हैं कि वे राज्यसभा में आएं।”

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने लखनऊ से भरा राज्यसभा का पर्चा

भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के पार्टी प्रभारी बैजयंत पांडा भी हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है।इस सूची में मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन और ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का नाम शामिल है।

Written By- Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…

क्यों ख़ास है प्रेमियों के लिए वेलेंटाइन डे? गुलाब देना ही नहीं है प्यार का प्रतीक बल्कि…
Farmer Protest 2024: किसान आंदोलन के तहत दिल्ली में चाक चौबंद सुरक्षा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी किसानों को नसीहत
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।