ताजा ख़बरें

Telangana: राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का बयान, कहा-“गर्भवती महिलाओं को करना चाहिए सुंदरकांड का पाठ और पढ़नी चाहिए…”

Telangana: रविवार 11 जून को राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक संगठन केगर्भ संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह टिप्पणी की थी। सौंदरराजन ने कहा कि “गर्भवती महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिएसुंदरकांडका पाठ करें और उन्हें रामायण जैसे महाकाव्यों को भी पढ़ना चाहिए।”

तमिलिसाई सौंदरराजन: जिससे वोसंस्कारी और देशभक्तबच्चों को जन्म दे सकें…

Telangana: तमिलिसाई सौंदरराजन खुद भी एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक हैं। संवर्धिनी न्यास की ओर से तैयार किए गएगर्भ संस्कारकार्यक्रम के तहत, संगठन से जुड़े डॉक्टर गर्भवती माताओं कोवैज्ञानिक और पारंपरिकउपायों के बारे में बताएंगे, जिससे वो ‘संस्कारी और देशभक्तबच्चों को जन्म दे सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान सौंदरराजन नेगर्भ संस्कारकार्यक्रम मॉड्यूल विकसित करने में संवर्धिनी न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “गर्भावस्था के प्रति इसवैज्ञानिक और समग्र दृष्टिकोणके कार्यान्वयन सेनिश्चित रूप सेसकारात्मक परिणाम मिलेंगे।”

Telangana:तमिलिसाई सौंदरराजन-पूरे देश में किया जाएगा लागू

Telangana: उन्होंने आगे कहा कि गांवों में, हमने गर्भवती महिलाओं को रामायण, महाभारत और अन्य महाकाव्यों के साथसाथ अच्छी कहानियां पढ़ते देखा है। खासकर तमिलनाडु में ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को कम्ब रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।” 

तमिलिसाई सौंदरराजन:गर्भावस्था के दौरानसुंदरकांडका पाठ करनाबच्चों के लिए बहुत अच्छा

Telangana: राज्यपाल ने कहा कि “गर्भावस्था के दौरानसुंदरकांडका पाठ करनाबच्चों के लिए बहुत अच्छाहोगा। ‘सुंदरकांड‘, ‘रामायणका एक अध्याय है। संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, ‘गर्भ संस्कारकार्यक्रम को पूरे देश में संवर्धिनी न्यास से जुड़े डॉक्टरों द्वारा लागू किया जाएगा।” 

जब तक बच्चा न हो जाए दो साल का तबतक करना ‘सुंदरकांडका पाठ

Telangana: ऑनलाइन माध्यम से जारी किएगर्भ संस्कारमॉड्यूल के अनुसार इन उपायों में भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना, संस्कृत मंत्रों का जाप करना और योगाभ्यास शामिल होगा। यह प्रक्रिया गर्भाधान से पहले से प्रसव के चरण तक शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी जब तक कि बच्चा दो साल का नहीं हो जाता।

Telangana: ‘गर्भ संस्कार कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के परिवार के सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया जाएगा। संवर्धिनी न्यास, राष्ट्र सेविका समिति की एक शाखा है। संवर्धिनी न्यास के एक पदाधिकारी ने शनिवार कोपीटीआईभाषाको बताया था, ”इस उद्देश्य के लिए हमने देश को पांच क्षेत्रों में बांटा है और हर क्षेत्र में 10 चिकित्सकों का दल होगा जो इस कार्यक्रम को लागू करेगा।

ये भी पढ़ें…

New Delhi: रामलीला मैदान से केजरीवाल का दावा, कहा- “दिल्‍ली पर अध्यादेश तो बस शुरुआत है बाकी राज्यों में भी यही करेगी BJP”
Ram Mandir Ayodhya: आचार्य सत्येंद्र दास ने लोकसभा चुनाव को लेकर की भविषयवाणी, मोदी को लेकर कह दी ये बात

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

20 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

21 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 days ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 days ago