प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बरसे UP CM Yogi, आज नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है आगरा

UP CM Yogi

UP CM Yogi ने बुधवार को आगरा में ‘प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन’ में पीएम मोदी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान किया।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास ही विकास हुआ। ये विकास यात्रा रुकनी नहीं चाहिए। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह विकास यात्रा रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनचौपाल से की। सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित किया। सीएम ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि “इंडी गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है, कांग्रेस का सपा में जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो दल को मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पा रहे हैं। इंडी गठबंधन में जो लोग हैं, उनकी स्थिति भी आप देख रहे होंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्य़ाशी उतार दिए, लेकिन कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी, फिर भी वे गठबंधन का हिस्सा हैं।”

UP CM Yogi: आज का भारत कुछ और है

सीएम योगी ने कहा कि “आपने 2014 के पहले और आज के भारत को देखा है। 2014 से पहले अविश्वास था, अराजकता थी। देश को लेकर कोई सोच नहीं थी। जनता के मन में सरकार के प्रति भी विश्वासन नहीं रह गया था। स्वाभाविक रूप से जब अपने देश के लोग सम्मान नहीं दे रहे हैं तो दुनिया के लोगों ने सम्मान देना बंद कर दिया था। किसान आत्महत्या कर रहा था। युवा पलायन कर रहा था। कहीं उग्रवाद था तो कहीं नक्सलवाद था। आपस में जातीय वैमनस्ता की खाई इतनी चौड़ी थी कि कोई व्यक्ति अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करता था।”

उन्होंने आगे कहा कि “उत्तर प्रदेश के बारे में तो कहना ही क्या, यहां दंगा होता था। कोई कस्बा और जनपद नहीं बचा था, जहां के लोगों ने दंगा और कर्फ्यू न सहा हो। बेटियां-व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। उद्यमी पलायन कर रहा था। यह 2014 पहले की भारत और यूपी की स्थिति थी। आज 2024 में दुनिया के अंदर भारत का सम्मान बढ़ा है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। कश्मीर में आतंकवाद समाप्त। नक्सलवाद समाप्त। देश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है।”

मोदी गांरटी से हर काम 100 फीसदी होता है

CM योगी ने कहा कि “आज मोदी की गारंटी दी जा रही है। आज किसानों को सम्मान निधि मिलती है। परिवारों को सिर छिपाने के लिए घर मिलता है, हर घर को शौचालय मिलता है, पांच लाख तक का इलाज मुफ्त मिलता है। यही है मोदी की गांरटी, जहां शत फीसदी की गारंटी ली जाती है। इसके साथ ही कहा कि “आज भारत में घुसपैठ नहीं हो सकती। दुश्मन जब मर्जी भारत की सीमा में नहीं घुस सकता, उसे मालूम है कि भारत की सीमा का अतिक्रमण का मतलब उसकी जोरदार प्रतिक्रिया होगी। कई पीढ़ियों को उस देश को कीमत चुकानी पड़ेगी। इसलिए कोई अतिक्रमण नहीं करता।”

Written By- Swati Singh.

ये भी पढ़ें…

Loksabha Election 2024: खजुराहो से BJP उम्मीदवार VD शर्मा के नामांकन रैली में पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, कहा- “मैं उस क्षेत्र से हूं, जहां हाथ को…”
By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।