UP News: जलालपुर में मामा ने अपनी भांजी की शादी एक हिंदू लड़के से कराई थी, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया है इस बात से वो अंजान थे। नाजो से पली भांजी की शादी एक मामा ने हिंदू परिवार में करवाई थी। जब वो लड़की शादी के बाद अपने ससुराल गई तब उसको नहीं पता था कि वो किस परिवार में जा रही है। उसकी शादी आजमगढ़ के एक व्यक्ति के साथ हुई थी। जिसने अपना नाम हिंदू बताया था।लेकिन वो मुसलामान निकला और धर्मांतरण का भी दबाव बना रहे था।
UP News: शादी के बाद जब वो अपनी ससुराल गई तो उसने बताया कि उस घर के लोग हिंदू तौर-तरीके अपनाते थे। पीडि़ता ने बताया कि पहले-पहले तो सब ठीक लग रहा था। हिंदू परिवारों का जैसा रहन-सहन जैसा होता है वैसा ही था। लेकिन अचानक से उनकी ससुराल के लोगों ने रहन-सहन में बदलाव लाने शुरू कर दिए। धीरे-धीरे वो मुस्लिम परिवार जैसे रहते है वैसे रहने लगे और उस पर दिन की पांचों टाइम की नमाज पढ़ने की दबाव भी डालने लगे थे। और साथ ही हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए भी जोर देने लगे। जब उसने ये सब करने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई भी की जाती थी। जिसका वजह से वह साल भर के अंदर घर भी वापस आ गई थी। बाद में थाने में जाकर अपनी ससुरालियों और पति के खिलाफ थाने में FIR भी दर्ज करवाई थी।
उस व्यक्ति का नाम भी मुस्लिम था और वहां उसे प्रताड़ित किया गया। जिसकी वजह से वह साल भर में अपने घर वापस आ गईं। उन्होंने आगे बताया कि उनका धर्म परिवर्तन करने की भी कोशिश हो रही थी। मामले में जांच जारी है: अंबेडकर नगर के SP आलोक प्रियदर्शी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2022