Yogi Govt 2.0: 5 जुलाई मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी की जनता जनार्दन ने PM मोदी के नेतृत्व में अभी हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन को बहुमत देकर अपना जो आशीर्वाद दिया था, जीत का वो सिलसिला निरंतर नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।
Yogi Govt 2.0: सीएम योगी- प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की योजना
सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आते ही हमारे मंत्रिमंडल ने सबसे पहले उन 10 सेक्टर को चुना, जिनपर हम व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की योजना को हम आगे बढ़ा सकें।
उत्तर प्रदेश में आते ही हमारे मंत्रिमंडल ने सबसे पहले उन 10 सेक्टर को चुना, जिनपर हम व्यवस्थित कार्ययोजना बनाकर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की योजना को हम आगे बढ़ा सकें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ pic.twitter.com/mxjBIDEo1X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022
Yogi Govt 2.0: सीएम योगी आदित्यनाथ- पहले की सरकारों में इच्छा शक्ति की कमी
उन्होंने आगे कहा कि साल 2017 से पहले परिवारवाद, जातिवाद, भ्रष्टाचार, दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था। 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट था। 2014 के बाद केंद्र सरकार ने कई जन कल्याण योजनाओं को लागू किया और साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पहले की सरकारों में उन्हें लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं दिखती थी। लेकिन हमने विगत 5 वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए जो प्रयास किया, वो विश्वास के रूप में बदला है।
लेकिन राज्य सरकार में उन्हें लागू करने की इच्छा शक्ति नहीं दिखती थी। लेकिन हमने विगत 5 वर्षों में प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के लिए जो प्रयास किया, वो विश्वास के रूप में बदला है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ pic.twitter.com/9BCeXxqFbG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022
आप को बता दें कि 5 जुलाई को योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के 100 दिन पूरे हो रहे है। योगी आदित्यनाथ ने रिकार्डतोड़ जीत दर्ज करते हुए सरकार 2.0 को बनाते हुए दूसरी बार शापथ ग्रहण की थी।