रहस्यमयी कहानी 7: एक ऐसे घर का अनोखा रहस्य, जिसे जानने को दुनिया उत्सुक हो

white house

रहस्यमयी कहानी 7: हम रहस्यमयी कहानी 7 में ऐसे घर की कहानी बतायेंगे, जिसे देखने के लिए दुनिया उत्सुक हो और उसमें दुनिया के देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रातों ठहरते हों, लेकिन दुर्भाग्य उस व्यक्ति का जिसने बनवाया और वही उसमें एक रात ठहरने से पहले ही खत्म हो गया हो। जिस घर को बनने में पूरे 8 वर्ष लगे हों, 55,000 square feet में फैला हो और उसमें 132 कमरे हों।

इस घर की नींव सन 1792 . में लगाई गई थी जो कि सन 1800 . में पूरा बनकर तैयार हुआ, जिसका निर्माण अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने कराया था। वह दुनिया को दिखाना चाहते थे की दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति का घर इतना ज्यादा शक्तिशाली हो सकता है। उन्होंने इसे मेहनत से बनवाया। लेकिन वह अपने इस शक्तिशाली घर में कभी रह नहीं पाए। यह घर बनकर 1800 में पूरा हुआ। तब तक वाशिंगटन ने अपना कार्यालय और ज़िंदगी दोनों से विदा ले लिया। उनका कार्यालय लगभग 1797 में खत्म हुआ और उन्होंने दुनिया को 1799 में अलविदा कहा था।

कई राष्ट्रपतियों ने व्हाइट हाउस को क्यों नहीं किया पसंद?

जॉर्ज वाशिंगटन ने व्हाइट हाउस को दुनिया के सबसे खूबसूरत घरों में से एक बना दिया, लेकिन व्हाइट हाउस पर एक काला दाग है जो कि आज तक लगा हुआ है। वह दाग है कि इसे दासों के जरिए बनवाया गया था, व्हाइट हाउस का निर्माण दासों ने किया था। यह दाग व्हाइट हाउस से कभी नहीं मिट सकता। कई राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस को पसंद नहीं किया, इसके पीछे यह वजह भी रही। राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन कहते थे कि यह एक सफेद जेल है।

 व्हाइट हाउस का क्या है डरावना रहस्य?

ऐसा माना जाता है कि व्हाइट हाउस में पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की आत्मा भटकती हैं। ऐसा केवल माना ही नहीं जाता, बल्कि देखा भी गया है। अब्राहम लिंकन लोकतंत्र के जनक माने जाते हैं। उन्होंने लोकतंत्र के सबसे प्रसिद्धनारालोगों दुवारा, लोगों के लिए, और लोगों के जरिएनारा भी दिया है। इस नारे को देने वाले लिंकन विश्वभर में आज तक अपनी राजनीती के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लिंकन के साथ एक हादसा हुआ था जो कि व्हाइट हाउस में ऐसा कभी सोचा भी नहीं जा सकता था। 

 हुआ ऐसा कि अब्राहम लिंकन को उनके राष्ट्रपति कार्यालय में गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके कुछ ही दिनों बाद नए राष्ट्रपति आ गए और लोगों को व्हाइट हाउस में यहाँ वहाँ लिंकन नजर आने लग गए। हालाँकि किसी आधिकारिक व्यक्ति ने लिंकन को तब तक नहीं देखा था। इसलिए इस बात पर किसी को यकीन नहीं आ रहा था।

रहस्यमयी कहानी 7: राष्ट्रपति बने केल्विन कुलीज अपनी पत्नी के साथ ही व्हाइट हाउस में रहते थे, अचानक एक दिन केविन की पत्नी को ऐसा महसूस हुआ कि उनके आसपास कोई है। फिर उन्हें लगा की कोई नौकर है। लेकिन अचानक से जब उन्होंने खिड़की की तरफ देखा वह दंग रह गए और उनके मुँह से चीख निकल गई क्योंकि खिड़की पर लिंकन खड़े थे। उसके बाद से यह सिलसिला चलता ही रहा। उन्हें बारबार यही लगता कि लिंकन उनके आसपास खड़े हैं। कभी बैठे हुए दिखाई देते तो कभी खड़े हुए और कभीकभी उन्हें देखते हुए। केविन की पत्नी का यह डर तब तक ख़त्म नहीं हुआ जब तक की उन्होंने व्हाइट हाउस छोड़ नहीं दिया।

अब्राहम लिंकन ने नीदरलैंड़ की महारानी को भी किया था परेशान

नीदरलैंड़ की महारानी विल्हेल्मिना को एक बार अमेरिका के अधिकारी दौरे के दौरान उन्हें व्हाइट हाउस में ही ठहराया गया था, जो कि राजकीय महमानों के लिए बहुत ही आम बात है। हालाँकि आम वह नहीं था जो उन्होंने देखा। अपने ठहराव के दौरान एक रात उनके दरवाजे पर खटखट की आवाज हुई। उन्होंने देखा कि दरवाजे पर कोई है। वह यह सोच भी नहीं पा रही थीं कि इतनी रात को कौन हो सकता है? उन्होंने दरवाजा खोला और खोलते ही सन रह गई। दरवाजे पर लिंकन खड़े थे, उनके मुँह से आवाज तक नहीं निकल पा रही थी।

व्हाइट हाउस से जुड़ी कुछ और रहस्यमयी बातें

व्हाइट हाउस से जुड़ी कुछ रहस्यमयी बातें ये भी है, कि अगर इसके नाम की ही बात करें तो इसे कभी भी आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस नहीं कहा गया। इसका नाम आधिकारिक तौर पर व्हाइट हाउस था ही नहीं। क्योंकि व्हाइट हाउस को व्हाइट रखने में भी ज्यादा पैसे लगते हैं। व्हाइट हाउस को व्हाइट रखने के लिए लगभग 2 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ते हैं। यह खर्च सिर्फ बाहरी दीवारों का ही है।

व्हाइट हाउस के जाने माने रहने वालो में से एक लिंकन ही है जिनके बारे में इस पोस्ट में काफी बातें हुई। एक किस्सा उनसे जुड़ा यह भी है की जब लिंकन को चुनने के लिए कहा गया की किसी भी रूम को बैडरूम और ऑफिस के लिए चुनिए तब उन्होंने चुन लिया। उसके बाद वह लगातार अलग अलग कमरों में सोते रहे। लकिन अपने कार्यालय के दौरान एक बार भी लिंकन बैडरूम में नहीं सोए। लिंकन की ऐसी बहुत सारी बातें उन्हें बहुत अलग बनाती है।

ये भी पढ़े..

रहस्यमयी कहानी 6: पत्नी को रंगे हाथ पकड़ना पड़ा भारी, पति को जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

रहस्यमयी कहानी-5: महिला सिपाही के इश्क में युवक ने 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, खुलासे में पुलिस के छूटे पसीने

By Susheel Chaudhary

मेरे शब्द ही मेरा हथियार है, मुझे मेरे वतन से बेहद प्यार है, अपनी ज़िद पर आ जाऊं तो, देश की तरफ बढ़ते नापाक कदम तो क्या, आंधियों का रुख भी मोड़ सकता हूं ।