Up Election 2022 : रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि ‘आपका मतदान यूपी की दशा-दिशा तय करेगा’

UP Vidhan Sabha Election 2022 :  उत्तर प्रदेश में इस वक्त कड़ाके की ठंड जरूर पड़ रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव में नेताओं की बयानबाजी से राजनीतिक माहौल पूरी तरह से गरम हो चुका है। भाजपा के नेताओं को जब भी मौका मिल रहा है वो उसको जाया नहीं जाने देना चाहते और अपनी चुटीले अंदाज में लगातार विपक्ष पर जोरदार हमला कर रहे हैं। इसी क्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिहं ने सपा की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि नौगावां सादात के जब्दा गांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों को मदतान नहींं करना बल्कि यूपी का भविष्य तय करना है। सबसे बड़ा दान मतदान होता है। कोई व्यक्ति मतदान से न छूटे, इसका आप सभी को ध्यान रखना है। यूपी का भविष्य लिखने की जिम्मेदारी आपकी है।

आपने दिल्ली में साढे़ सात साल तो यूपी में पांच साल काम करते भाजपा को देखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस में भ्रष्टाचार रहा, उनके मंत्री जेल तक गए। भाजपा पर कोई भी भ्रष्टाचार साबित कर दे तो राजनीति छोड़ दूंगा।

भ्रष्टाचार को लेकर राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र किया। कहा-राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहते हुए खुद भ्रष्टाचार से परेशान थे। वह सरकारी सिस्टम से परेशान थे।

राजनाथ सिंह : मौसम भी मेरे और आपके बीच की बाधा नहीं बन सकता

 रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का भाषण सुनकर जनसभा में आई जनता में जोश आ गया। लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर रक्षामंत्री बोले-शांत रहो, फिर मैं कैसे बोलूंगा। बोले-मौसम खराब है। मौसम का सीना चीरकर आपके बीच आया हूं।

रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। कल उनके नेता ने संसद में कहा कि हमने चीन और पाकिस्तान की दोस्ती कर दी है।

शायद वो भूल गए जब नेहरूजी प्रधानमंत्री थे तो पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी चीन को सौंप दी थी। PoK में जब कराकोरम हाइवे बना तब भी कांग्रेस की ही सरकार थी।

 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम नए भारत के साथ साथ नए उत्तर प्रदेश का भी निर्माण करना चाहते हैं। भाजपा ने हर वर्ग का ध्यान रखा। महिलाओं को सुरक्षा दी।

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की चुनौती को स्वीकार किया। किसान सम्मान निधि सभी को पूरी मिलती है। छह हजार सीधे खाते में जा रहे हैं।

 

उन्होंने भ्रष्टाचार को रोकने की कोशिश नहीं की, बल्कि पूरा सिस्टम ही बदल दिया। सपा, बसपा सरकार में गुंडे, माफिया, भ्रष्टाचारियों  के हौंसले बुलंद हो जाते थे। सड़कों पर घूमते थे।

राजनाथ सिंह : योगी सरकार में बदमाश, माफिया खुद कह रहे है जेल में डाल दो

राजनाथ ने कहा कि जब से योगी जी की सरकार आयी है, गुंडे बदमाशों ने बाहर घूमने के बजाय जेल में रहना बेहतर समझा है। विकास की पहली शर्त होती है अच्छी क़ानून व्यवस्था जो यहाँ कायम हुई है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के लोगों से पूछना चाहता हूं कि क्या कारण है कि जब भी आपकी सरकार आती है तो राज्य में गुंडागर्दी बढ़ जाती है, दंगे होते हैं।
क्या राजनीति जाति, पंथ और मजहब के आधार पर होनी चाहिए, क्या राजनीति इंसाफ और इंसानियत के नाम पर नही हो सकती?

अटल जी की सरकार में ही हमने सड़कों का विकास करना शुरू कर दिया था। केंद्र व प्रदेश सरकार ने सड़कों का जाल बिछाया है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने जनता की आंखों में धूल झोकी है। भाजपा जनता की आंखों में आंखे डालकर बात करती है।

राजनाथ सिंह : सपा को लाल पोटली का ही सहारा 

राजनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नाव डूब रही है। अब उनको तिनके का सहारा चाहिए। लाल पोटली के सहारे डूबती नौका नहीं बचेगी।

प्रधानमंत्री ने आजादी के बाद किसान सम्मान निधि दी। किसानों का ध्यान रखा। महिलाओं का ध्यान किसी ने नहीं किया। हमारे प्रधानमंत्री ने ध्यान दिया। हर घर में गैस सिलेंडर देने का काम किया, पहले गांव में कच्चे मकान दिखाई देते थे।

प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया, तो हर सिर पर पक्की छत दी। महिलाएं पहले पानी लेने घर से बाहर जाती थीं। पीएम ने हर घर नल व जल पहुंचाया।

By खबर इंडिया स्टाफ