Maharashtra Politics Live: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। उद्धव ठाकरे और शरद पवार महराष्ट्र की राजनीति पर पैनी नजर रखे हुए है और अब एनसीपी के अध्यक्ष और राजनीति के पितामह कहे जाने वाले शरद पवार ने इशारा कर दिया है कि कभी भी महाराष्ट्र की सरकार गिर सकती है और उन्होंने कहा कि अब विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहे। और अब NCP के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि उद्धव ठाकरे के साथ मजबूती से खड़ी है NCP, वहीं प्रमोद सावंत ने कहा “देवेंद्र फडणवीस राज्य के हित में निर्णय लेने में सक्षम”…
Maharashtra Politics Live: NCP के नेता छगन भुजबल ने कहा कि अगर कुछ लोग बाहर जाना चाहते हैं, तो वे किसी तरह ऐसा करने का कारण खोज लेंगे। यहां तक कि एक पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली सरकार में भी आंतरिक कलह हो सकती है, यहां 3 अलग-अलग पार्टियां हैं, मतभेद हो सकते हैं, ऐसा नहीं है कि सरकार को अस्थिर कर देना चाहिए…:
उन्होंने आगे कहा कि हम शरद पवार की नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी में हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं। अगर हम सत्ता में नहीं हैं, तो हम विपक्ष में रहते हुए लड़ना जानते हैं।
हम शरद पवार की नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी में हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हैं। अगर हम सत्ता में नहीं हैं, तो हम विपक्ष में रहते हुए लड़ना जानते हैं: NCP नेता छगन भुजबल
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
Maharashtra Politics Live: वहीं महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि हमारे महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस और हमारे सभी केंद्रीय नेता इस पर नजर रखे हुए हैं। वह (देवेंद्र फडणवीस) राज्य के हित में निर्णय लेने में सक्षम हैं।
हमारे महाराष्ट्र के नेता देवेंद्र फडणवीस और हमारे सभी केंद्रीय नेता इस पर नजर रखे हुए हैं। वह (देवेंद्र फडणवीस) राज्य के हित में निर्णय लेने में सक्षम हैं: महाराष्ट्र में राजनीतिक स्थिति पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पणजी pic.twitter.com/FO8mlvjZGt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
Maharashtra Politics Live: वहीं शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने महाराष्ट्र मे चल रही राजनीतिक हलचल के बीच कहा कि मुझे विश्वास है कि 20-25 विधायक हमारे साथ आएंगे, विधायकों से हमारी बात जारी है। उन लोगों ने बहुत बड़ी गलती की है। उन लोगों की सदस्यता ख़तरे में है। अगर वो चाहते हैं कि महा विकास अघाड़ी से मुझे बाहर जाना है तो ये बहाना है… और साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ये बात आप हमारे सामने आकर भी कह सकते हैं। इससे शिवसेना न झुकने वाली है न डरने वाली है।
ये बात आप हमारे सामने आकर भी कह सकते हैं। इससे शिवसेना न झुकने वाली है न डरने वाली है: शिवसेना नेता संजय राउत (2/2)
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
Maharashtra Politics Live: वहीं काँग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा बीजेपी महाराष्ट्र में सरकार गिराने की कोशिश कर रही है। शिवसेना के विधायकों को वो पहले सूरत लेकर गए, सूरत में किसकी सरकार है आप जानते हैं। फिर उसके बाद गुहवाटी लेके गए। ये बीजेपी का खेल है।
उन्होंने आगे कहा कि MVA एक मजबूत सरकार है और मजबूती के साथ चल रही है, लेकिन उसको अस्थिर करने के लिए BJP हर कोशिश कर रही है, ये सारी चीजें एक दिन में नहीं होती। BJP चाहती है कि देश में नॉन बीजेपी कोई भी सरकार अस्तित्व में न रहे।
MVA एक मजबूत सरकार है और मजबूती के साथ चल रही है, लेकिन उसको अस्थिर करने के लिए BJP हर कोशिश कर रही है, ये सारी चीजें एक दिन में नहीं होती। BJP चाहती है कि देश में नॉन बीजेपी कोई भी सरकार अस्तित्व में न रहे: राज्य सभा में प्रतिपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे pic.twitter.com/GLe0a75ASB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2022
आप को बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के पास अब केवल दो ही विकल्प है। पहला विकल्प ये है कि शरद पवार की सलाह मानते हुए उद्धव ठाकरे सरकार की बागडोर बागी विधायक एकनाथ शिंदे को सौंप दें। हालांकि, इसकी संभवना कम ही मजर आ रही है और दूसरा विकल्प ये है कि उद्धव ठाकरे फ्लोर टेस्ट के लिए जाए। दूसरे विकल्प के बारे में शिवसेना सोच रही है और फ्लोर टेस्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। संजय राउत पहले ही फ्लोर टेस्ट के बारे में कह चुके है।