Maharashtra Politics: स्पीकर ने लिया अहम फैसला, कहा- “एकनाथ शिंदे पार्टी के वैध नेता बने रहेंगे सीएम”

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ दिनों से हलचल चल रही थी आज स्पीकर के फैसले के साथ ही पटाक्षेप हो गया।  फैसला आते ही एकनाथ शिंदे गुट के कार्यालय में जश्न मनाया गया। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने एकनाथ शिंदे की अयोग्यता पर फैसला लेते हुए कहा कि “एकनाथ शिंदे पार्टी के वैध नेता बने रहेंगे सीएम …”

स्पीकर राहुल नार्वेकर:शिवसेना का शिंदे गुट ही असली शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने “शिवसेना का शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। शिंदे गुट को 37 विधायकों का समर्थन हासिल है। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “21 जून 2022 को जब प्रतिद्वंद्वी गुट बना तब शिंदे गुट ही असली शिवसेना राजनीतिक दल था।”  

स्पीकर राहुल नार्वेकर: शिंदे को सस्पेंड करने की शक्ति उद्धव के पास है ही नहीं…

Maharashtra Politics: ‘दोनो गुटों  की ओर से पार्टी का संविधान पेश किया गया वह अलग अलग है। चुनाव आयोग के पास 1999 का शिवसेना का संविधान है। और इसे ही हम मानेंगे। शिवसेना के असली संविधान में पक्ष प्रमुख का जिक्र नहीं। उद्धव ठाकरे किसी को पार्टी से नहीं निकाल सकते। शिंदे को सस्पेंड करने की शक्ति उद्धव के पास नहीं थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही किसी को हटा सकती है।’

स्पीकर राहुल नार्वेकर:1999 के संविधान को ध्यान में रखकर लिया फैसला

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा, “शिवसेना के 2018 संशोधित संविधान को वैध नहीं माना जा सकता क्योंकि यह भारत के चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है…रिकॉर्ड के अनुसार,  मैंने वैध संविधान के रूप में शिव सेना के 1999 के संविधान को ध्यान में रखा है…”

क्या है शिवसेना (साल 1999) का संविधान?

स्पीकर ने फैसला सुनाते हुए कहा कि “शिवसेना के दोनों ही गुटों ने पार्टी का अलग-अलग संविधान पेश किया। चुनाव आयोग के पास 1999 का शिवसेना का संविधान है और इसे ही हम मानेंगे। इस संविधान में शिवसेना के प्रमुख का जिक्र ही नहीं है। इसका  अर्थ ये है कि उद्धव ठाकरे के पास ये अधिकार ही नहीं है कि वो किसी को पार्टी से नहीं निकाल सकें। शिंदे को सस्पेंड करने की शक्ति उद्धव के पास नहीं थी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही किसी को हटा सकती है।”

सांसद प्रियंका चतुवेर्दी: वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी…

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने कहा, “मैं बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नहीं हूं। हमने सुना था ‘वही होता है जो मंजूर-ए-खुदा’ होता है’…2014 के बाद एक नई परंपरा शुरू हुई है ‘वही होता है जो मंजूर-ए-नरेंद्र मोदी और अमित शाह होता है’। यही हम महाराष्ट्र में होते हुए देख रहे हैं…जिस चीज़ को सुप्रीम कोर्ट ने ‘अवैध’ और ‘असंवैधानिक’ कहा था, उसे वैध करने का काम हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है…”

ये भी पढ़ें…

Ram Mandir: राम मंदिर में लगा सोने का दरवाजा, तीन दिन में लगेंगे 13 और दरवाजे
Ram Mandir Pran Pratishtha: ममता बनर्जी के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर “राम सबके हैं और सब राम…”
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

10 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

11 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

1 day ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago