Presidential Election 2022: राजद नेता तेजस्वी यादव का NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार मुर्मू पर तंज, कहा- “राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए”…

Presidential Election 2022

Presidential Election 2022: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गत शनिवार 16 जुलाई को एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर तंज कसते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में हमें कोई मूर्ति तो नहीं चाहिए, हम राष्ट्रपति का चुनाव कर रहे हैं। आपने यशवंत सिन्हा को हमेशा सुना होगा लेकिन सत्ता पक्ष की राष्ट्रपति की उम्मीदवार को हमने कभी नहीं सुना है। वे जब से उम्मीदवार बनी हैं उन्होंने एक भी प्रेस वार्ता नहीं की है।”

Presidential Election 2022: तेजस्वी के बयान से ये साफ हो गया कि  राष्ट्रीय जनता दल चुनाव में विपक्ष एवं यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को ही  चुनाव में समर्थन करेगी। वैसे जानकार उनके इस बयान से ज्यादा चकित नहीं हुए क्योंकि सबको पता था कि राजद यूपीए के उम्मीदवार का ही राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन करती और तेजस्वी के पास कोई दूसरा विकल्प भी नहीं था।

Presidential Election 2022: हालांकि तेजस्वी के इस बयान पर भाजपा ने भी पलटवार किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि “द्रौपदी मुर्मू आदिवासी महिला हैं और एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। उनके बारे में नेता प्रतिपक्ष ने टिप्पणी करके जगजाहिर कर दिया कि जो व्यक्ति लिखा हुआ भाषण ठीक से नहीं पढ़ सका, उनकी भाषा और शिक्षा के बारे में सबको पता है। द्रौपदी मुर्मू पर इस तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Presidential Election 2022: इसके अलावा भाजपा नेता शाहजाद पूनावाला ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि “उनका यह बयान महिला विरोधी है, उनको इस बयान के लिए माँफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुडुचेरी कांग्रेस ने उन्हेंडमीकहा और अब आरजेडी नेता उन्हेंमूर्तिबता रहे है। तेजस्वी यादव का बयान आदिवासी विरोधी मानसिकता को दिखाता है।”

आपको बता दें कि  NDA की द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार है और UPA के राष्ट्रपति के उम्मीदवार यशवंत सिंहा को बनाया गया है। दोनो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को Z+ सुरक्षा दी गई हैं।

देश को रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को  खत्म होने वाला है और इससे पहले भारत का नया राष्ट्रपति चुना जाना है। बता दें कि राष्ट्रपति को चुनने के लिए 18 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और 21 जुलाई को मतगणना होगी। उसके बाद देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।

वैसे तो जानकार मान कर चल रहे है कि NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार दौपदी मुर्मू को जीतने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी जीत लगभग पक्की नजर आ रही हैं।

PFI Ban: बिहार ATS का खुलासा, PFI रच रही थी दंगा भड़काने की साजिश…
Vice President Election 2022: भाजपा ने किया उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ का ऐलान, विपक्ष भी कर सकता है आज ऐलान

 

By Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।