Up Election 2022 : स्वतंत्र देव सिंह का तंज, ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ से ‘मोहब्बत’ करते हैं अखिलेश यादव

यूपी चुनाव 2022 :  यूपी विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है। प्रदेश की राजनीति उतनी ही गरमाती जा रही है। यूपी में पहले चरण का चुनाव प्रचार चल रहा है और नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में हिंदुत्व और अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का मुद्दा उठाकर अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा हैं।

यूपी चुनाव 2022 : अखिलेश यादव राम लला के मंदिर पर चलवाएंगे बुलडोजर

उन्होेंने कहा कि अखिलेश कहते हैं मैं आ रहा हूं। क्या करेंगे आकर सरदार पटेल की प्रतिमा हटवाकर जिन्ना की मूर्ति लगाएंगे या फिर राम मंदिर निर्माण पर बुलडोजर चलवाएंगे?

Up Election 2022 : स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके साथ ही स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो ट्रस्ट बनाकर कार्य करते हैं, वो आज देश को चलाने की बात कर रहे हैं।

 

रविवार को रणखंडी मार्ग स्थित जहान गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के निशाने पर सपा और कांग्रेस पार्टी रही।

उन्होंने कहा कि सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर जलियांवाला बाग बना दिया था, जबकि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराकर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का सम्मान किया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा, कि पाक पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान शर्मनाक हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहते है कि पाकिस्तान हमारा दुश्मन नहीं है यह तो बीजेपी का दुशमन हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनता ने 15 सालों की सरकार देखी और अब 2017 के बाद की सरकार भी देखी है। अंतर खुद ही समझ आ जाएगा। इस सरकार ने किसानों और गरीबों को सम्मान देने का काम किया। योगी सरकार ने बेटियों को सुरक्षा प्रदान की। अब प्रदेश की बेटियों के साथ जो छेड़छाड़ करेगा वो मरेगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद का समर्थन करने वाली कांग्रेस ट्रस्ट बनाकर कार्य करती है। वह देश क्या चलाएगी। भाजपा ने देश को ऊंचाइयों पर पहुंचाया और इन्होंने बंटवारे की नींव रखी। इनके राज में कश्मीर में पत्थर फेंके जाते थे।

भाजपा ने धारा 370 समाप्त कर ऐसा माहौल बनाया कि अब सैनिकों की गाड़ियों पर फूल फेंके जाते हैं। विधायक व भाजपा प्रत्याशी कुंवर ब्रिजेश सिंह ने भी कार्यक्रम में विचार रखे।

यूपी चुनाव 2022: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने  अखिलेश पर साधा निशाना

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अधयक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए। कहा कि श्री अखिलेश यादव जी आपकी सरकार के दौरान हुये दंगों का दंश,गुंडागर्दी,पलायन का दर्द जनता भूली नहीं है।

धार्मिक और जाति के संघर्ष भर्तियों में भ्रष्टाचार के लिए आपका कार्यकाल आज भी नहीं भूले है। जनता को अब “सुशासन” की आदत पड़ चुकी है। अब आपके लुभावने झांसे में कोई नहीं आयेगी।

By खबर इंडिया स्टाफ