Breaking News

Bharat Jodo Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा दिन, राहुल ने कहा-“तिरंगा हमारी एकता और विविधता की पहचान है, हमारा स्वाभिमान है”

Bharat Jodo Yatra: तमिलनाडु से कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत की। पार्टी सांसद राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता और सांसद पी. चिदंबरम, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अन्य ने कन्याकुमारी के अगस्तीस्वरम में पदयात्रा शुरु की हैं।

Bharat Jodo Yatra: काँग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा हमने आज कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की है। यात्रा 3,570 किमी लंबी है, पिछले 1 घंटे में हमने लगभग 4.5 किमी की दूरी तय की है। यात्रा भाजपा की विभाजन की राजनीति के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए है। यह यात्रा पार्टी को भी मजबूत करेगी।

काँग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस मौके पर कहा कि “तिरंगा हमारी एकता और विविधता की पहचान है, हमारा स्वाभिमान है। आज, तिरंगे को हाथों में लेकर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का पहला कदम लिया। अभी तो मीलों चलना है, मिलकर अपना भारत जोड़ना है।”

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि “यात्रा की शरूआत शानदार हुई है, पूरे देश से लोग यहां आए हैं, लोगों में काफी उत्साह है। भाईचारे और एकता के लिए यह यात्रा की जा रही है। वे (BJP) बौखला गए हैं इसलिए कभी पाकिस्तान की बात करते हैं कभी भारत की बात करते तो कभी यात्रा की बात करते हैं।”

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि “राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश तोड़ने का काम किया है। आप राहुल गांधी की बात सुनिए वे हर प्रदेश को दूसरे प्रदेश से अगल करने की बात करते हैं। भाषा, धर्म और भी कई आधार पर कांग्रेस देश तोड़ रही है। वे देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।”

वहीं उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गाँधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि “देश की राजनीति में मनोरंजन के दो चेहरे हैं। एक राहुल गांधी जी हैं जो मनोरंजन के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और दूसरे अखिलेश यादव जी हैं जो 4 चुनाव हारने के बाद ऐसी बाते करते हैं जो मनोरंजन का कारण हो सकती है।

ये भी पढ़ें…

Central Vista Inaugration: पीएम मोदी शाम 7 बजे करेंगे ‘ड्रीम प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा’ का उद्घाटन, अब से ‘राजपथ’ होगा ‘कर्तव्य पथ’
Mumbai: 257 लोगों को मौत की नींद सुलाने वाले आतंकी याकूब मेमन की कब्र मजार में तब्दील, दुल्हन की तरह सजाया, फोटो वायरल

Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू,13 राज्यों की 88 सीटों पर होंगे मतदान

Loksabha Election 2024:पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को हो चुका है। दूसरे चरण की…

4 days ago

IPL 2024:कोलकाता के बल्लेबाज करेंगे धमाल या पंजाब के गेंदबाज मरेंगे मैदान जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 42 वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स…

4 days ago

IPL 2024:आरसीबी ने खत्म किया हार का सूखा, फ्लॉप रहा हैदराबाद का बल्लेबाजी क्रम; बैंगलोर के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर…

4 days ago

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट…

4 days ago

IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 41 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स…

5 days ago