ताजा ख़बरें

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज से देंगे बीजेपी को टक्कर,चौथी बार दाखिल किया नामांकन

Akhilesh Yadav Nomination: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वह दोपहर 12:00 कन्नौज पहुंचे। पहले वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले उसके बाद नामांकन भरा है। समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने अखिलेश यादव की नामांकन करने तश्वीरें सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर भी की। इस दौरान अखिलेश यादव काफी खुश दिखाई दे रहे है।

 

सुब्रत पाठक भी नामांकन करने पहुंचे

Akhilesh Yadav Nomination:नामांकन के बाद अखिलेश शहर के वरिष्ठ नेताओं से वार्ता की। इसके बाद उन्होंने आगे के कार्यक्रम निर्धारित किया है। वहीं, भाजपा सांसद सुब्रत पाठक भी नामांकन दाखिल करने पहुंचे है। वो एक सेट नामांकन 23 अप्रैल को ही भर चुके हैं। उनकी पत्नी नेहा पाठक ने भी बुधवार को नामांकन कराया है। गुरुवार सुबह से ही भाजपाई और सपाई खेमों में गहमागहमी दिखाई पड़ रही है। पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।

चौथी बार जीत का करेंगे प्रयास

Akhilesh Yadav Nomination:अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट पर चौथी बार जीत का प्रयास करेंगे। यह सीट उनसे काफी हद तक जुड़ी हुई है। कन्नौज लोकसभा सीट से ही उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 2000 से की थी। 2012 तक वे कन्नौज सीट से सांसद रहे। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद इस सीट से उनकी पत्नी डिंपल यादव निर्विरोध निर्वाचित हुईं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुब्रत पाठक ने समाजवादी पार्टी के गढ़ में सेंधमारी कर दी। एक बार फिर अखिलेश यहां पर अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि, वे दिल्ली की राजनीति में आएंगे या फिर लखनऊ में रहकर प्रदेश की राजनीति करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

डिंपल यादव भी दो बार रहीं सांसद

Akhilesh Yadav Nomination:जब अखिलेश यादव साल 2012 में सूबे के मुखिया बने तो यह सीट खाली हो गई। उसके बाद उपचुनाव में अखिलेश की पत्नी डिंपल की सियासी पारी की शुरुआत हो गई। यहां तक 2014 में मोदी लहर के बावजूद डिंपल ने कन्नौज सीट पर जीत हासिल की थी। हालांकि 2019 के चुनाव में डिंपल और सैफई परिवार को बड़ा झटका लगा और सपा का गढ़ कहे जाने लगी इत्र नगरी हाथ से निकल गई। सपा-बसपा-रालोद का गठबंधन होने के बावजूद डिंपल को सफलता नहीं मिली और यहां बीजेपी के स्थानीय नेता सुब्रत पाठक ने जीत हासिल की। अब 2024 में अखिलेश के फिर मैदान में आने से कन्नौज बीजेपी और सपा के बीच करीबी मुकाबले की ओर बढ़ रहा है।

कब है कन्नौज में चुनाव?

Akhilesh Yadav Nomination:लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरे होंगे। यूपी की 80 विभिन्न सीटों पर बारी-बारी से सातों चरण में चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हो गई है। वहीं, सातवें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। कन्नौज सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को आएंगे।

Written By- Swati Singh

ये भी पढ़ें…

PM Modi: पीएम मोदी आज करेंगे बदायूं में जनसभा को संबोधित,राजनाथ सिंह भी करेंगे बरेली में चुनाव का प्रचार
IPL 2024: क्या हैदराबाद के तूफान को रोक पाएगी बैंगलोर, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

Poline Barnard

Recent Posts

IPL 2024:प्ले ऑफ की रेस हुई रोमांचक, दिल्ली ने राजस्थान को 20 रनों से हराया

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

22 hours ago

IPL 2024:राजस्थानऔर दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 56 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के…

2 days ago

IPL 2024:सूर्या के शतक की बदौलत हैदराबाद को मिली हार, जीत की पटरी पर आई मुंबई 7 विकेट से जीता मुकाबला

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

2 days ago

IPL 2024:हैदराबाद और मुंबई के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 55 वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के…

3 days ago

IPL 2024:कोलकाता ने लखनऊ को दी 98 रनों से मात,कोलकाता ने पेश की प्लेऑफ की अपनी दावेदारी

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दूसरा और आईपीएल का…

3 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में पहला और आईपीएल का…

4 days ago