Breaking News

Dhoni Birthday: 42 के हुए माही सोशल मीडिया पर पर लगा बधाइयों का तांता,जय शाह ने की धोनी की तारीफ

Dhoni Birthday: महेंद्र सिंह धोनी ये नाम ज़हन में आते ही एक ऐसी तस्वीर उभरकर सामने आती है। जो की अजय है। जिसने विश्वास दिलाया लड़ा जा सकता और जीता जा सकता है। वो धोनी ही थे जिन्होंने भारत को 2 बार विश्वकप जिताया वो धोनी थे जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को शिखर तक पहुंचाया हम बात कर रहे है। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज शुक्रवार को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। 7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे एमएस धोनी ने क्रिकेट जगत में कदम रखते ही भारतीय टीम की काया पलट दी और आईसीसी समेत हर टूर्नामेंट की ट्रॉफी की बहार लगा दी। धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपनी टीम को आईसीसी की तीनों मुख्य ट्रॉफी जिताई हो। इसमें चैंपियंस ट्रॉफी, वर्ल्ड कप और टी20 विश्वकप शामिल है।

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था हालांकि वे अब भी आईपीएल में अपनी टीम चैन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं। धोनी के बारे में कई रोचक बाते हैं जो कि उन्हें महान बनाती है। उनके फैंस को हमेशा इन्हें जानने की उतसुकता रहती है।

इंटरनेशनल करियर:

Dhoni Birthday: धोनी डोमेस्टिक क्रिकेट में बिहार के बाद झारखंड के लिए खेले और 2002-03 सीजन में अपनी छाप छोड़ी। 2004 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पदार्पण करते ही धोनी का इंटरनेशनल करियर शुरू हो गया। धोनी का पहला वनडे बांग्लादेश, टेस्ट श्रीलंका और टी20 साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। उनकी अपरंपरागत खेल शैली, विस्फोटक बल्लेबाजी और स्टंप के पीछे असाधारण स्किल ने जल्द ही फैंस और एक्सपर्ट का ध्यान अपनी ओर खींचा। वह जल्द ही अपने हेलीकॉप्टर शॉट, फिनिशिंग काबिलियत और दबाव में शांत व्यवहार के लिए जाने जाने लगे।

कप्तानी और प्रमुख उपलब्धियां:

Dhoni Birthday: 2007 में धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई और उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 2007 में आई जब उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड टी20-20 टूर्नामेंट के पहले ही संस्करण में टीम इंडिया की चैम्पियन बना दिया, जिससे भारत में इस प्रारूप की लोकप्रियता बढ़ गई।

धोनी के कप्तानी करियर का टॉप 2011 में आया जब उन्होंने भारत को ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाई। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल जीतने के लिए उनका छक्का हर भारतीय क्रिकेट फैंस की याद में ताजा है।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने भारत को ICC टेस्ट रैंकिंग में भी टॉप पर पहुंचाया और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत हासिल की। धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के भी कप्तान हैं, जहां उन्होंने अपनी टीम को रिकॉर्ड 5 बार ट्रॉफी जिताई है।

 

वर्ल्ड कप 2019 में खेला आखिरी इंटरनेशनल मैच

Dhoni Birthday: वर्ल्ड कप-2019 में महेंद्र सिंह धोनी की सुस्त बल्लेबाजी आलोचकों के निशाने पर रही भारत के सेमीफाइनल में हार के बाद से वह क्रिकेट से दूर रहे उनकी संन्यास की अटकलें भी जोरों पर रहीं. आखिरकार धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया. उनके संन्यास लेने की खबर के बाद दुनियाभर के उनके प्रशंसक मायूस नजर आए।

धोनी का खास बर्थडे-

Dhoni Birthday: यह 42वां जन्मदिन इस मायने में काफी खास है कि यह बतौर क्रिकेट उनका अंतिम बर्थडे होने जा रहा है। अगले साल जब धोनी अपना बर्थडे मना रहे होंगे तो वे आईपीए का अंतिम सीजन खेल चुके होंगे। अगर धोनी को आईपीएल 2024 नहीं खेलना है तो भी यह एक खिलाड़ी के तौर पर उनका अंतिम बर्थडे है। धोनी के स्टारडम से लेकर उनकी कप्तानी और फिनिशिंग तक, क्रिकेट पर उनका परमानेंट इफेक्ट पड़ चुका है। उनकी विनम्रता, तेज क्रिकेट माइंड और आकर्षक व्यक्तित्व ने उन्हें क्रिकेट ना देखने वाले लोगों के जेहन में भी जगह दिलाई है। जन्मदिन मुबारक हो, एमएस धोनी!

BCCI अध्यक्ष ने दी बधाई

Dhoni Birthday: बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी धोनी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। जय शाह ने भी धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान बताया है।

CSK ने दी बधाई
Dhoni Birthday: इंडियन प्रीमियर की येलो आर्मी ने भी अपने कप्तान को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएसके ने अपने कप्तान को 12 बजे बधाई दी है। और अलग अंदाज में धोनी के जन्मदिन का स्वागत किया है।

सुरेश रैना ने दी बधाई
Dhoni Birthday:धोनी के खास दोस्त और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी को उनके 42वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए एक खास वीडिया शेयर किया है। उन्होंने लिखा मेरे बड़े भाई धोनी को जन्मदिन की बधाई।

Written By: Vineet Attri 

इसे भी पढ़े…

Delhi liquor policy scam:पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी दिनेश अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार
Rahul Gandhi Disqualification Case: गुजरात हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में राहुल गांधी की याचिका खारिज, 2 साल की सजा रहेगी बरकरार
Keshav Malan

यह कलम दिल, दिमाग से नहीं सिर्फ भाव से लिखती है, इस 'भाव' का न कोई 'तोल' है न कोई 'मोल'

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

2 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago