Breaking News

Election Result: रुझानों में एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे, तेलंगाना में कांग्रेस आगे, शिवराज बोले जनता जनार्दन की जय

Election Result: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज मतगणना हो रही है। रुझानों में मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी होती दिख रही है। राजस्थान में भी बीजेपी आगे चल रही है। जबकि छत्तीसगढ़ में बघेल सरकार पर जनता का भरोसा डिगता नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ के रुझानों में अभी बीजेपी आगे चल रही है। एकमात्र राज्य तेलंगाना में भी कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।

Election Result: मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हुए चुनाव के 16 दिन बाद रविवार सुबह 6 बजे से काउंटिंग चल रही है। शुरुआती रुझान में BJP बहुमत की ओर है। BJP 156 और कांग्रेस 70 सीटों पर आगे चल रही है। 1 सीट पर अन्य आगे है। जिन सीटों के रुझान आए हैं, उनमें से भाजपा  41 सीटों पर बढ़त का अंतर 1 हजार से भी कम है।

सीएम शिवराज:‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’…

Election Result: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा किआज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद व आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। उन्होने कहा कि ‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’…

Election Result: भाजपा के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं

Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 49 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 6 मंत्री पीछे चल रहे हैं।

राजस्थान में भी भाजपा आगे

Election Result: राजस्थान विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा बहुमत की ओर जाती दिख रही है। फिलहाल भाजपा 101 और कांग्रेस 72 सीटों पर आगे है, वहीं 26 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी पीछे चल रहे हैं। आमेर सीट से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी पीछे चल रहे हैं। शुरू में पिछड़ने के बाद सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा ने बढ़त बना ली है। सरदारपुरा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगे चल रहे हैं। वहीं विद्याधर नगर सीट से दीया कुमारी आगे चल रही हैं।

वसुंधरा राजे करीब 13 हजार वोटों से आगे

Election Result:राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालरापाटन सीट से 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इसके अलावा बांदीकुई से कांग्रेस के गजराज खटाणा 5671 वोटों से, खानपुर से कांग्रेस के सुरेश गुर्जर 195 वोट से आगे हैं।

Election Result:तेलंगाना के 119 विधानसभा सीटों की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रूझानों में कांग्रेस 63 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (BRS) 46, भाजपा 5 और AIMIM 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तेलंगाना के CM के चंद्रशेखर राव कामारेड्‌डी सीट से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने यहां बढ़त बनाई हुई है।

Written By-Vineet Attri.

ये भी पढ़ें…
Rajasthan Election: राजस्थान में मतगणना से पहले ही बढ़ गए बागियों और निर्दलियों के भाव, वसुंधरा लगी निर्दलियों को साधने पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Animal Movie: पहले ही दिन मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, शाहरुख के बाद 100 करोड़ की ओपनिंग वाले दूसरे एक्टर बने रणवीर
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

4 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

4 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

5 days ago