Breaking News

Greater Noida: अमित शाह ने CRPF ग्रुप सेंटर में लगाया 4 करोड़ वां पौधा, 2020 में हुई थी अभियान की शुरूआत

Greater Noida: यूपी के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ग्रुप सेंटर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों के साथ ही वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “जब हम एक पेड़ लगाते हैं, तो हम नई पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर रहे होते हैं… हमें जितना संभव हो उतने पेड़ लगाने और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्पादन को कम करने की आवश्यकता है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगुआई में ही हुई थी अभियान की शुरूआत

Greater Noida: आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) समूह केंद्र में 4 करोड़’वें पौधे का रोपण किया। अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत 12 जुलाई, 2020 को गृह मंत्री के करकमलों द्वारा ही हुई थी। केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने वर्ष 2020 से 2022 तक महज तीन वर्ष के छोटे अंतराल में पूरे देश में सामूहिक रूप से 3.55 करोड़ से अधिक पौधे लगा दिए।

साल 2023 में 1.5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Greater Noida: आपको बता दें कि सभी केन्द्रीय सशस्त्र सुरक्षा बलों के लिए वर्ष 2023 में कुल 1.5 करोड़ पौधे लगाने का सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य प्राप्ति के बाद इस अभियान के तहत कुल पौधारोपण की संख्या 5 करोड़ हो जाएगी। जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति समग्र राष्ट्र के प्रयासों में सीआरपीएफ के अनुकरणीय योगदान को दर्शाता है।

Greater Noida: इस वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जलवायु के अनुरूप ईकाइवार लगाए जाने वाले पौधों की संख्या और प्रजातियों का आंकलन किया गया और इसके लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई। साथ ही इस अभियान के तहत कोशिश ये की जा रही है 50 प्रतिशत से ज्यादा ऐसे पेड़ लगाए जाएं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा की हो जिससे पर्यावरण की स्वचछता के साथ ही वायु शुद्धता में ज्यादा से ज्यादा योगदान दे पाएं।

ये भी पढ़ें…

PM Modi: पीएम मोदी ने क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद को किया संबोधित,कहा-“कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मूलमंत्र”
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा पहला T20 मुकाबला,कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल पढ़िए विस्तृत रिपोर्ट
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

3 hours ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

3 hours ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

3 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

4 days ago