Breaking News

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ: स्वर्ण जयंती समारोह में पीएम मोदी ने लोगों का किया अभिवादन, कहा- “50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज…”

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लोगों का अभिवादन किया। PM मोदी यहां राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए कई किसानों की मौजूदगी में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी मौजूद हैं। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: देश में बहुत से ब्रांड बने लेकिन अमूल जैसा….

उन्होंने कहा कि  “भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं। आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है… और साथ ही कहा कि हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है। दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है।”

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल: डेयरी उद्योग ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के स्वर्ण जयंती समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”गुजरात डबल इंजन सरकार का पूरा लाभ उठाते हुए दूध के सहकारी उत्पादन में अग्रणी है। पिछले 2 दशकों में राज्य में दुग्ध निगमों की संख्या दोगुनी होकर 12 से 23 हो गई है। डेयरी उद्योग से 36 लाख से अधिक लोग जुड़े हैं, जिनमें 11 लाख महिलाएं हैं। 16,384 दुग्ध गृहों में से 3300 पूर्णतया महिलाओं द्वारा संचालित हैं…”
उन्होंने आगे कहा कि “डेयरी उद्योग ने देश को 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है… दूध उत्पादकों को डीबीटी के माध्यम से 150 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जाता है…PM मोदी का कार्यकाल सुधार और परिवर्तन का रहा है…अमृत काल में भारत जल्द ही विश्व की डेयरी के रूप में अपनी पहचान बनाएगा…”
ये भी पढ़ें…
Atul Sharma

बेबाक लिखती है मेरी कलम, देशद्रोहियों की लेती है अच्छे से खबर, मेरी कलम ही मेरी पहचान है।

Recent Posts

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

2 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

2 days ago

IPL 2024:गुजरात और कोलकाता के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर ने लगातार दर्ज की 5 जीत, दिल्ली को 47 रनों से दी मात,प्लेऑफ की उम्मीदें बरकार

IPL 2024:आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले गए। जिसमें…

3 days ago

IPL 2024:बैंगलोर और दिल्ली के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago

IPL 2024:चेन्नई और पंजाब के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

4 days ago