Breaking News

Jaipur News: पाकिस्तानी दोस्त से मिलने जा रही थी नाबालिक, जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ी गई तो हुआ बड़ा खुलासा

Jaipur News: सीमा हैदर और अंजु का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था, कि एक और नया मामला सामने आया  है। दरसल भारत से भागने की कोशिश कर रही लड़की को पुलिस ने राजस्थान से पकड़ा है। जयपुर  से नाबालिग को गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक 16 वर्षिय नाबालिक युवती अपने दोस्त से मिलने पाकिस्तान जाना चाहती थी। इसके लिए वो पाकिस्तान का टिकट खरीदना चाहती थी। उसने शुरुआती पूछताछ में खुद को पाकिस्तानी बताया, और अपना नाम गजल बताया उसके पास ना तो वीजा थी और ना ही पासपोर्ट। साथ ही बुर्का भी पहन रखी थी। उसके पास ना कोई फोन है और ना ही कोई दस्तावेज। लड़की के सारे दस्तावेज को वेरिफाई किया गया। लेकिन लड़की से जुड़े सारे तथ्य गलत पाय गए। लड़की बारहवीं पास है। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर असलम नाम के एक पाकिस्तानी लड़के से एक साल पहले हुई थी। लड़की से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। आगे उसने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

Jaipur News: डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने अपने बयान में बताया है कि असलम लाहौरी ने ही लड़की को कहा था कि तुम पाकिस्तान आ जाओ मिलने। असलम ने ही लड़की को एयरपोर्ट पर जाने के लिए बोला था। लड़की उसकी बातों में आकर एयरपोर्ट चली गई। वहां उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए बुर्का पहन लिया। लड़की और असलम की दोस्ती एक साल पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों इंस्टाग्राम पर चैट करते थे।

पुलिस ने बताया लड़की का किया गया ब्रेन वॉश

Jaipur News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके परिजनों से पूछताछ में पाया गया है कि लड़की पढ़ने में बहुत तेज है। और ना ही वो पाकिस्तान की रहने वाली है और ना ही वो तीन साल पहले वो यहां आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि लडकी का ब्रेन वॉश किया गया है और ये हनीट्रैप का मामला हो सकता है।

भारतीय लडकियों के संपर्क में है असलम

Jaipur News: लड़की से पूछताछ में पाया गया है कि उसके साथ पढ़ने वाली और भी लड़कियां असलम से इंस्टाग्राम पर बात चीत करती है। पुलिस लड़की के फोन से  लड़के का इंस्टाग्राम अकाउंट चैक कर रही है। यह लड़का अब तक कितनी ही भारतीय लड़कियों को अपने हनी ट्रैप में फंसा चुका है। जानकारी के मुताबिक लड़की से पूछताछ जारी है। वहीं एयरपोर्ट पर उसको छोड़ने के लिए दो लड़के साथ में गए थे। पुलिस ने इन दोनों लड़को को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

Written By: Juhi Pandit 

ये भी पढ़े…

PMModi: पीएम मोदी ने अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन का किया उद्घाटन, कहा-“जब युग बदलने वाले परिवर्तन होते हैं, तो वो अपना समय लेते हैं”

Pakistan News: पीएम शहबाज शरीफ के करीबी का कबूलनामा, पाकिस्तान ड्रोन के जरिये भारत में भेज रहा ड्रग्स

 

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024:कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज होगी भिड़त, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:आज आईपीएल 2024 के सुपर संडे डबल डेकर मुकाबले में दो मैच खेले जाएंगे।…

3 hours ago

IPL 2024:आखिरी लीग मुक़ाबले में बैंगलोर ने चेन्नई को 27 रनों से रौंदा, कटाया प्लेऑफ का टिकट

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स…

3 hours ago

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

19 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

19 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 days ago