Breaking News

Mathura: शादी के 8 घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़ गई दुल्हन, खूब हुआ हंगामा नहीं हो पाई सुलह

Mathura: मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा कर दिया। जिसे देखकर ससुराल के लोग परेशान हो गए। काफी देर तक जब दुल्हन का हंगामा शांत नहीं हुआ, तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुल्हन और दूल्हे को थाने ले आई। यहां 3 घंटे पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। दुल्हन यही बोलती रही कि उसे पति पसंद नहीं। फिर दुल्हन मायके चली गई। घटना गुरुवार दोपहर की है।

शादी के कुछ घंटे बाद ही शुरू हो गया विवाद

मामला वृंदावन के गौरा नगर मोहल्ले का है। यहां के कौशल किशोर अग्रवाल के 30 वर्षीय बेटे आनंद अग्रवाल की बुधवार को बारात 50 किमी दूर हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की 28 वर्षीय बेटी रेखा से हुई। आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज से निभाई। गुरुवार की सुबह लखन पाल ने बेटी रेखा की विदाई की।

बहू के आने पर ससुराल में हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था। दुल्हन पति के कमरे में गई। घर में सभी शादी की चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रेखा कमरे से निकली। उसका बदला हुआ भेष देखकर दूल्हे के परिवार के लोग चौंक गए। वह शादी के जोड़ा की जगह सूट में थी। इसके बाद वह घर में हंगामा करने लगी।

मोहल्ले में काफी देर रहा हंगामा

रेखा हंगामा करते हुए ससुराल से बाहर मोहल्ले की सड़क पर आ गई। ससुराल के लोगों ने जब हंगामा का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। मोहल्ले वालों ने पूछा कि ससुराल में किसी ने मारपीट या कोई ऐसी हरकत की हो, जिसकी वजह से वह हंगामा कर रही हो। इस पर रेखा ने साफ मना कर दिया। करीब 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा किया।

पति ने दी पत्नी के परिवार वालों को जानकारी

उसका हंगामा करना जब बंद नहीं हुआ, तो इसकी जानकारी पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। सूचना मिलने पर रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने रेखा को समझाने की कोशिश की। मगर, जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को थाना ले आई। जहां रेखा के परिजन आनंद के परिवार से उसे रखने की बात कहने लगे। थाना में 3 घंटे तक पंचायत चलती रही, अंत में रेखा अपने घर यानी मायके वापस चली गई।

थाने में रेखा ने कहा, उसे पति आनंद पसंद नहीं है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने यह बात कोतवाली प्रभारी को लिखकर दिया। साथ ही कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने भाई सोनू और चाचा सुरेंद्र कुमार के साथ मायके वापस जा रही है।

Written By: Swati Singh

यह भी पढ़े..

The Kerala Story: फिल्म ने सातवें दिन किया बड़ा कलेक्शन, विवादों के बाद भी हाथ लगी बड़ी कामयाबी, कमाए 100 करोड़

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को हाईकोर्ट से अल-कादिर ट्रस्ट केस में मिली जमानत

खबर इंडिया स्टाफ

Recent Posts

IPL 2024: आज होगा इस सीजन का सबसे बड़ा मुकाबला, बैंगलोर और चेन्नई होगी आमने सामने जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के…

2 hours ago

IPl 2024: आखिरी मैच में लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से दी मात, रोहित-नमन की पारी पर फिरा पानी

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

2 hours ago

आखिरी मैच में मुंबई चाहेगी लखनऊ से जीत, जानें हेड टू हेड आंकड़े और पिच का मिजाज?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 67वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर ज्वाइंट के बीच…

1 day ago

हैदराबाद के लिए बारिश बना वरदान प्ले ऑफ में ली एंट्री, इन टीमों का कटा पत्ता

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 66वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच हैदराबाद…

1 day ago

IPL 2024:दिल्ली और लखनऊ के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो का मुकाबला, जाने पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 64वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर ज्वाइंट्स के…

4 days ago

IPL 2024:बारिश में बेह गए गुजरात के अरमान, आईपीएल के प्लेऑफ से हुई बाहर, कोलकाता टॉप पर बरकार

IPL 2024:इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 63वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के…

4 days ago